फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विद्युत कटौती से शहर से लेकर ग्रामीणांचल में हाहाकार

विद्युत कटौती से शहर से लेकर ग्रामीणांचल में हाहाकार

Mon, 11 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
विद्युत कटौती से शहर से लेकर ग्रामीणांचल में हाहाकार
आजमगढ़। जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई जिले में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। बिजली के आने-जाने का कोई समय नहीं है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती से लोग बेहाल है। दिन हो या रात कभी भी बिजली कट जा रही है। इसके बाद कब आएगी इसका कोई समय नहीं है। अहरौला संवाददाता के अनुसार रेड़हा सब स्टेशन से लगभग 300 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। वहीं कटौती का आलम यह है कि दिन-रात मिला कर चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। क्षेत्रवासी सत्यप्रकाश मिश्रा, त्रिलोकीनाथ, लक्ष्मी चौबे, दिनेश पांडेय आदि का कहना है कि वोल्टेज कभी हाई हो जा रहा है तो कभी लो हो जा रहा है। जिससे हम लोगों को भारी क्षति हो रही है। लोगों ने आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की है। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर में पिछले एक सप्ताह से आधीरात 12 बजे के बाद बिजली काट दी जा रही है। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है। क्षेत्र के संतोष कुमार, मिस्टर, मिनहाज, आफताब, रामआसरे, दिलशाद, बाबू भाई, राजेश, सुफियान, आशीष आदि ने कहा कि यदि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई पिछले दो माह से चरमरा गई है। इससे जनता में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सपा सरकार में कम से कम 16 से 18 घंटे बिजली मिलती थी। क्षेत्र के अशोक यादव, राकेश मिश्रा, मोहन सिंह, मुकेश सिंह आदि ने कहा कि भाजपा जब से आई कटौती चरम पर है। सपा सरकार में कम से कम 18 घंटे बिजली मिलती थी। जब से भाजपा की सरकार बनी है मात्र तीन से चार घंटे दिन में और इसी तरह रात में बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

पर्व पर 24 घंटे बिजली आपूति की मांग
मेहनगर। पुत्र की लंबी उम्र की कामना को लेकर माताएं 13 सितंबर पूरे दिन निराजल व्रत रहेंगी। क्षेत्र की माताओं ने प्रदेश सरकार से पर्व पर पूरे दिन और रात बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है। माता लाची देवी, दुर्गावती यादव, ज्ञानती यादव, राजकुमारी यादव, परनीता राय, मधुबाला विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के दुख को नही समझ रही है। क्षेत्र में कटौती का आलम यह है कि बिजली हर 10-20 मिनट पर कट रही है। यदि यही हाल रहा तो निराजल व्रत रहना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर
ठेकमा। क्षेत्र के हरईरामपुर गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर दस दिनों से जला पड़ा है। लोग ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए विभाग का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में गुस्सा है।

ठेकमा ब्लाक के हरईरामपुर 25केवी का ट्रांसफार्मर विभाग द्वारा लगाया गया है। लेकिन ओवरलोड के कारण बार-बार उक्त ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। पिछले एक माह में उक्त ट्रांसफार्मर चार बार जल चुका है। लोगों ने कई बार इसकी क्षमता बढ़ाने के लिए विभाग से शिकायत की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अभी दस दिन पूर्व उक्त ट्रांसफार्मर फिर जल गया। लोग विभाग का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। क्षेत्र के संजय यादव, रामू, पुन्नी यादव, रामपलट राय, सोमारु यादव आदि का कहना है इसी ट्रांसफार्मर से चार ट्यूबवेल चलते हैं। जिससे खेतों की सिंचाई होती है। बिजली न रहने से खेतों की सिंचाई का कार्य बाधित है। लोगों ने जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर अधिक क्षमता का लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed