{"_id":"597a367e4f1c1b7c5a8b4a38","slug":"151501181566-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार से नीचे के पेमेंट नहीं ले रहा बैंक, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार से नीचे के पेमेंट नहीं ले रहा बैंक, उपभोक्ता परेशान
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दस हजार से नीचे के कैश नहीं ले रहा बैंक
उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा ग्राहक सेवा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
रानी की सराय। कस्बा स्थित एसबीआई शाखा में इन दिनों 10 हजार रुपये के नीचे का लेन-देन नहीं किया जा रहा है। इसके लिए बैंककर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं को ग्राहक सेवा केंद्र पर भेजा जा रहा है। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बात से उपभोक्ताओं में रोष है।
रानी की सराय स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में इन दिनों 10 हजार से कम के लेन-देन को बंद कर दिया गया है। बैंक के काउंटर पर केवल 10 हजार से ऊपर का लेनदेन किया जा रहा है। वर्तमान में किसानों की बुवाई का समय होने के कारण उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है। ऐसे में पैसे लेने के लिए बैंक पहुंच रहे किसानों से आधार कार्ड लेकर उनके खाते से लिंक कर ग्राहक सेवा केंद्र पर भेजा जा रहा है। ग्राहक सेवा केंद्र की जानकारी न होने से ग्राहकों इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सेवा केन्द्र की जानकारी हो गई तो सुबह से शाम तक बैठना पड़ रहा हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को हो रही है। बैंक में आए किसान रामअवतार, रामवृक्ष, केदार आदि ने बताया कि इस समय खेतों में बुवाई आदि का काम हो रहा है। उन्हें ज्यादा पैसों की आवश्यकता नहीं होती है। 10 हजार से कम रुपये में काम हो जाता है जो बैंक में नहीं दिया जा रहा है। जिससे हमें काफी दिक्कतें हो रही हैं। शाखा प्रबंधक राम अवतार ने बताया कि भीड़ को कम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।