{"_id":"597a36794f1c1bba188b45b4","slug":"151501181561-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा से गठबंधन पर विचार संभव, पर अभी समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा से गठबंधन पर विचार संभव, पर अभी समय
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में सेक्युलर सरकार के लिए लोकसभा चुनाव से पहले बसपा के साथ गठबंधन पर विचार किया जा सकता है, लेकिन अभी काफी समय है। रामगोपाल और अखिलेश के सुधरने का समय दिया। यदि कोई सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन किया जाएगा। इसमें समान विचारधारा वाले लोगों को साथ लिया जाएगा। फिलहाल परिवार बचाने के लिए निकला हूं। उक्त बातें गुरुवार रात शहर में हर्षवर्धन अग्रवाल के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कही।
शिवपाल यादव ने इस बात को कबूल किया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार का कारण पार्टी में बिखराव ही था। इसीलिए उन्होंने पार्टी को एकजुट होने के लिए प्रो. रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव को एक मौका दिया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी आपेक्षित नतीजा नहीं मिलने पर समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा का गठन किया जाएगा और एक विचारधारा के लोगों को साथ जोड़ा जाएगा। बिहार में बीजेपी के साथ नितीश कुमार के नई सरकार के गठन पर कहा कि उन्होंने कहा उन्हें बधाई दी है। साथ कहा कि ये लोग एक जगह टिक कर रहने वाले नहीं है। उन्होंने ये भी कबूल किया कि ये सेक्युलर मोर्चे के लिए झटका है। ये पूछने पर कि उनके आगमन के बाद भी सपा का कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि जो मुझे मानते हैं वो साथ है। इस मौके पर पूर्व विधायक मलिक मसूद, पूर्व विधायक राम दर्शन यादव, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, अमित सिंह, धीरज सिंह, शर्मानंद पांडेय, सुनील विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।