फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 thousand reward on absconding accused in fraud case

Azamgarh News: धोखाधड़ी में फरार आरोपी पर 15 हजार का इनाम

Wed, 11 Sep 2024 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
15 thousand reward on absconding accused in fraud case
आजमगढ़। बिलरियागंज थाने पर धोखाधड़ी के मामले में पंजीकृत अभियुक्त गुलाम अब्बास उर्फ इरानी काफी दिनों से फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा बुधवार को 15 हजार रुपये इनाम घोषित किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। गुलाम अब्बास उर्फ इरानी मध्य प्रदेश के निसातपुर भोपाल थाना क्षेत्र के अमन कालोनी करौत ईरानी डेरा गांव का निवासी है।
विज्ञापन

उक्त आरोपी के खिलाफ 10 अप्रैल 2023 को कस्बा बिलरियागंज के दिनेश जायसवाल ने थाने पर तहरीर दिया था। आरोप है कि कस्बे में स्थित उसकी हार्डवेयर की दुकान पर उसका नाबालिग लड़का आर्यन जायसवाल दोपहर में अकेला बैठा था। तभी दो व्यक्ति उसकी दुकान पर आये और सामान लेने के बहाने उसके लड़के को बहला फुसलाकर टप्पेबाजी से काउंटर में रखे करीब 75-80 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed