फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 teachers received the Chief Minister Teacher Cashless Medical Scheme demo card

Azamgarh News: 15 शिक्षकों को मिला मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का डेमो कार्ड

Thu, 09 Jul 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
15 teachers received the Chief Minister Teacher Cashless Medical Scheme demo card
हरिऔध कला केंद्र में डेमो कार्ड के साथ ​शिक्षक व कारागार मंत्री, दारा सिंह चौहान। श्राेत-जिला स
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से शैक्षिक सामग्री के लिए सहायता राशि, शिक्षकों के सामाजिक सुरक्षा कवच व अन्य योजनाओं का भी शुभारंभ किया गया। जिले के हरिऔध कला केंद्र में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कारागार मंत्री और जिलाधिकारी ने 15 शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रतीकात्मक मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा डेमो कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और उनके आश्रितों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पहल शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। वहीं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 23,317 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 1,758 शिक्षक व कर्मचारी और उनके पात्र आश्रित इस योजना से लाभान्वित होंगे। जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) व विद्यालयों में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed