फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 players leave for Lucknow to participate in state level karate championship

राज्यस्तरीय कराते चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने 15 खिलाड़ी लखनऊ रवाना

Sat, 04 Jun 2022 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
15 players leave for Lucknow to participate in state level karate championship
आजमगढ़। शहर के टाइनी टाट्स स्कूल में शनिवार को आजमगढ़ कराते टीम का चयन रखा गया। जिसमें विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 15 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय कराते चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए किया गया। कराते सोसायटी ऑफ आजमगढ़ के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम,लखनऊ में पांच व छह जून को कैडेट, जूनियर व सीनियर राज्यस्तरीय कराते चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए आजमगढ़ का चयन रखा गया था। चयनकर्ता के रूप में राष्ट्रीय रेफरी ज्ञानेंद्र चौहान ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का चयन किया। इसमें अनुराग कुमार, शत्रुंजय तिवारी, मयंक सिंह, सौरभ यादव, राहुल राजभर, अंशुमान मौर्या, अंकित मौर्या, मनीष यादव, राकेश राजभर, अनिशा गोंड, पूजा यादव, अवतार राजभर, रितेश श्रीवास्तव, निखिल वर्मा, अंजलिका यादव शामिल हैं। शनिवार को ये खिलाड़ियों उत्सर्ग एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना हुए। खिलाड़ियों के जीत के लिए कराते सोसायटी ऑफ आजमगढ़ के अध्यक्ष सहजानंद राय, उपाध्यक्ष पारितोष राय, विद्याधर श्रीवास्तव, नितिन गौड़, संदीप सिंह सोनू, कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव राजीव प्रताप सिंह, शिवम तिवारी, शुभम तिवारी, दिनेश चौहान, शुभम पांडेय, विनय प्रजापति, संदीप राजभर, गुलशन राजभर, अभिषेक यादव आदि ने शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed