फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1.5 billion spent on light, yet still darkness

Azamgarh News: उजाले के लिए 1.50 अरब खर्च, फिर भी अंधेरा

Sat, 04 Jul 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
1.5 billion spent on light, yet still darkness
अतरौलिया ब्लाक के हैदरपुर ग्राम सभा में नीचे गिरा पड़ा सोलर लाइट। संवाद
आजमगढ़। ग्राम पंचायतों के पांच साल के कार्यकाल में से तीन साल बीत चुका है। शहर की तर्ज पर गांवों में प्रकाश से चकाचौंध करने के उद्देश्य से जिले के 22 ब्लॉकों के 1810 ग्राम पंचायत में लगभग डेढ़ अरब धनराशि खपा दी गई।
विज्ञापन

फिर भी गांवों में अंधेरा छाया है। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम लाइटों की हकीकत जानने के लिए गांवों में पहुंची तो पता चला कि तीन साल पहले लगीं लाइटें अब खराब हो चुकी हैं। ग्राम पंचायत के कार्यकाल के शुरुआती तीन साल में स्ट्रीट लाइट के मद में खूब भुगतान हुआ है। भुगतान के लिए लगाई गई रसीद में अंकित धनराशि से पता चला कि ग्राम पंचायत की ओर से जो लाइटें खरीदी गईं हैं वह बाजार मूल्य से तीन गुनी महंगी हैं। उधर, लाइटें लगीं और इधर धड़ाधड़ भुगतान भी हो गया। जिम्मेदार अधिकारियों ने भी इसकी जांच नहीं की।
विज्ञापन

12 से 15 हजार की सोलर लाइटें, 35 से 40 हजार तक हुआ भुगतान:
गांवों में प्रमुख चौराहों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। 22 ब्लॉकों के 1810 प्रधानों और सचिवों ने मिलीभगत करके ग्राम पंचायत निधि से 50 करोड़ की सोलर लाइटें खरीदी। बाजार में एक सोलर लाइट की कीमत 12 से 15 हजार रुपये है। ग्राम पंचायत निधि से 35 से 40 हजार रुपये प्रति सोलर लाइट का भुगतान निजी फॉर्म को किया गया। खराब लाइटों के उपकरण गायब अतरौलिया में हैदरपुर गांव में सोलर लाइटें या तो खराब मिलीं या उनके खंभे, बैटरी और अन्य उपकरण गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed