फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 accused arrested for cheating people by cutting coupons

कूपन काट कर लोगों को ठगने वाले 15 अभियुक्त गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
15 accused arrested for cheating people by cutting coupons
रानी की सराय। थाना क्षेत्र में कूपन काट कर इनाम निकलने की बात कह कर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया। 15 ठगों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने काफी संख्या में सामान बरामद किए। थाना के रूदरी मोड़ पर चार पहिया सवार लोग कुछ गैस चूल्हा, साउंड सिस्टम, प्रेस आदि 100 रुपये के कूपन पर उक्त सामानों को ऊंचे दामों पर लोगों को देकर ठग रहे थे। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची वाहनों व उसमें लदे सामानों को कब्जे में ले लिया। साथ ही 15 लोगों को पकड़ कर थाने ले आयी। इनके द्वारा किसी कंपनी की बात कहीं जा रही थी लेकिन वह कंपनी कहीं भी रजिस्टर्ड नहीं मिली और फर्जी तरीके से लोगों को ठगने की बात सामने आयी। जिस पर पुलिस ने पकड़े गए सुनील नायक, चरन सिंह नायक, कोमल सिंह नायक, रामअवतार, विकास सिंह, अनिल कुमार, मनीष कुमार, उमेश बाबू, राजेश कुमार नायक, विकास, धनपाल सिंह, विश्वनाथ सिंह बंजारा, मीर सिंह, मुकेश बाबू, विपिन सिंह को गिरफ्तार कर दिया। पकड़े गए सभी ठग औरैया, इटावा, कानपुर आदि जनपदों के निवासी है। इनके पास से पुलिस ने छह चार पहिया वाहन, 97 गैस चूल्हे, 40 होम थियेटर बड़ा, 54 होम थियेटर छोटा, 25 इंडक्शन चूल्हे, 120 टॉवर फैन, 284 विभिन्न कंपनियों के स्क्रैच कूपन कार्ड, 53700 रुपये नकद आदि बरामद किए। सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed