फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   142 bikes seaze without number-plate

बगैर नंबर प्लेट की 142 बाइकें सीज

Tue, 20 Aug 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
142 bikes seaze without number-plate
शहर कोतवाली में पकड़े गये गाडियों को छुड़ाने के लिए लोगो की भीड़। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। एसपी के निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने बगैर नंबर की 142 बाइक सीज की। कई बाइक मालिक कागज लेकर गाड़ी छुड़वाने पहुंचे। कागज पत्रों की जांच में बाइक एजेंसी मालिकों की धांधली भी उजागर हुई। पुलिस जहां बाइक की पड़ताल करने में जुटी है। वहीं एजेंसी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरटीओ को पत्र लिखने की तैयारी भी कर रही है।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि बदमाश ज्यादातर आपराधिक घटनाओं में बगैर नंबर की बाइक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे देखते हुए चलाए गए इस अभियान में एक दिन में कुल 142 बगैर नंबर की बाइक सीज की गई। इसमें शहर कोतवाली ने 70 बाइक, सिधारी पुलिस ने 22, रानी की सराय ने तीन, निजामाबाद ने दो, जहानागंज में दो, गंभीरपुर में पांच, बिलरियागंज में तीन, अहरौला में सात, तहबरपुर में दो, फूलपुर में एक, दूीदारगंज में दो, देवगांव में दस, मेंहनगर में दो, मेहनाजपुर में दो, तरवां में तीन, महिला थाने की पुलिस ने पांच बाइकों को पकड़कर सीज कर दी। इन बाइक के कागजात की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि कुछ बाइक सवारों के बाइक का रजिस्ट्रेशन हुआ है, इन्हें नंबर भी मिल चुका है, लेकिन बाइक पर नंबर नहीं लिखवाया हैं। जबकि कई के पास एजेंसी का बिक्री पत्र तो था लेकिन तीन से अधिक महीना हो जाने के बाद भी इन्हें रजिस्ट्रेशन का कागज नहीं मिल्रा। यह लोग सेल लेटर पर ही बाइक चला रहे हैं। जबकि नियम ये है कि एजेंसी मालिक एक माह तक का अस्थाई रजिस्ट्रेशन देता है। इसके बाद स्थायी रजिस्ट्रेशन कर नंबर दे दिया जाता है, लेकिन ज्यादातर एजेंसी मालिक बाइक खरीदने वालों से रजिस्ट्रेशन का शुल्क लेकर खा गए हैं। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सीज की गई बाइक का डेटा खंगाला जा रहा है। जांच के दौरान बाइक एजेंसी मालिकों की तरफ से की जाने वाली धांधली उजागर हुई है। ऐसे एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरटीओ को पत्र लिखा जाएगा।

शहर कोतवाली क्षेत्र में सीज की गई गाड़ियों को देखते एसपी त्रिवेणी सिंह।

शहर कोतवाली क्षेत्र में सीज की गई गाड़ियों को देखते एसपी त्रिवेणी सिंह।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed