{"_id":"5c64610cbdec224bbb20a130","slug":"141550082316-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़कंप के बीच लखनऊ से पहुंची टीम ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़कंप के बीच लखनऊ से पहुंची टीम ने शुरू की जांच
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर कस्बे में नए सिरे से पीलिया के रोगी मिलने से जहां हड़कंप मचा हुआ है वहीं बुधवार को एक और मौत ने कस्बा वासियों को हिला कर रख दिया है। इसके साथ ही कस्बा वासियों के बीच मचे हड़कंप के बीच लखनऊ से संयुक्त निदेशक संक्रामक रोग की आई टीम ने भी कस्बे में डेरा डाल दिया। टीम ने दिन भर जांच पड़ताल करने के साथ ही मृतका के घर पहुंच कर उसके मौत की कारणों की जांच की।
जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने मंगलवार को जब नगर पालिका प्रशासन मुबारकपुर व स्वास्थ्य महकमे की नकेल कसी गई तो दोनों ही विभाग जागे। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मंगलवार को कस्बे में डेरा डाले हुए थी। वहीं बुधवार को संयुक्त निदेशक संक्रामक रोग लखनऊ डॉ. एके वर्मा भी मुबारकपुर पहुंचे। उन्होंने सीएचसी पर मरीजों का हाल लेने के साथ ही पीलिया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मृतका के घर पहुंच कर उसके मौत के कारणों की भी जानकारी ली।
स्वास्थ्य महकमे में एक और मौत के बाद हड़कंप मच गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि बुधवार को कस्बे में पांच स्थानों से फूड इंस्पेक्टरों की टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और जांच के लिए भेज दिया। वहीं छह स्थानों पर पानी के नमूने भी लिए गए। मंगलवार की फटकार के बाद नपा ने भी अपनी व्यवस्था में सुधार किया, जिसका परिणाम बुधवार की जांच में मिला। सभी छह स्थानों पर पानी में क्लोरीन की पर्याप्त मात्रा पाई गई। इसके साथ ही पांच स्थानों पर बुधवार को भी कैंप लगा रहा, जहां मरीजों की जांच के साथ ही दवाओं का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
--
सीएचसी पर मरीजों को देखेंगे जिला अस्पताल के फिजिशियन
आजमगढ़। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. मुकेश जायसवाल को एक बार फिर सीएचसी मुबारकपुर पर अस्थायी तौर पर तैनात किया गया है। गुरुवार से सुबह 9 बजे से डेढ़ बजे तक वे सीएचसी पर वो पीलिया से पीड़ित मरीजों को देखेंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि इसके लिए डॉ. जायसवाल को निर्देशित किया जा चुका है।