{"_id":"5bfedf85bdec2241731761f7","slug":"141543430021-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले हुआ चौड़ीकरण, अब शुरू हुई अतिक्रमण की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले हुआ चौड़ीकरण, अब शुरू हुई अतिक्रमण की कवायद
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सपा सरकार में शहर के चौराहो-तिराहो से अतिक्रमण हटा कर सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया था। इसी के तहत नपा तिराहे पर भी कवायद हुई थी। अब एक बार फिर इस तिराहे पर अतिक्रमण का काम शुरू हो गया है। तिराहे पर लगे दोनों प्रतिमाओं के बीच के रास्ते को बंद कर फौव्वारे का निर्माण कराया जा रहा है। सपा सरकार में नपा तिराहे पर स्थित कहानीकार लक्ष्मीनरायण मिश्र की मूर्ति व अग्रेसन महाराज की मूर्ति के साथ बने पार्को को तोड़ कर छोट कर दिया गया था। यह कवायद इस लिए की गई थी कि दोनों के बीच की सड़क को चौड़ा किया जा सके और लोगों को आने-जाने में सहुलियत हो। अब एक बार फिर नपा प्रशासन अतिक्रमण मुक्त हुए इस रास्ते पर अतिक्रमण की कवायद कर रहा है। सुंदरीकरण के नाम पर बीच के रास्ते पर फौव्वारा लगाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके साथ ही दोनों मूर्तियों के पार्को को एक साथ कर दिया जाएगा। 14 वें वित्त से यह काम बुधवार को शुरू भी हो गया। दोनो प्रतिमाओं के बीच के रास्ते पर बाउंड्री वाल खड़ी करने के लिए जेसीबी लगा कर सुबह ही खोदाई भी करा दी गई है। ईओ नगर पालिका वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनो मूर्तियों के बीच का रास्ता काफी खतरनाक था। आए दिन इस रास्ते पर हादसे हो जाते थे, जिसे देखते हुए इस रास्ते को बंद कर यहां फौव्वारा लगाने और दोनों पार्को को एक कर बड़ा पार्क बना कर सुंदरीकरण कराने की योजना बनी। योजना पूर्व की स्वीकृत है, जिस पर आज काम भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन