फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अंत्योदय योजना की शुरुआत कर गरीबों के लिए किया काम

अंत्योदय योजना की शुरुआत कर गरीबों के लिए किया काम

Thu, 22 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अंत्योदय योजना की शुरुआत कर गरीबों के लिए किया काम
अंबारी। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव की दूसरी पुण्यतिथि उनके आंधीपुर पैतृक आवास पर मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया। विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। मुख्य अतिथि दुर्वाषा दैवज्ञ मंडल मुन्ना बाबा ने कहा कि रामनरेश यादव कर्मयोगी थे। सादगी एवं ईमानदारी उनकी पहचान थी। इसी व्यक्तित्व के बल पर हमेशा लोगों के करीब रहे। पूर्व प्रधान बलबीर सिंह यादव ने कहा कि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में अंत्योदय योजना की शुरुआत कर पिछड़े एवं गरीब परिवार को उठाने की पहल की। डॉ. सुरेश यादव ने कहा कि बाबूजी एक विचार थे। हमेशा गंगा जमुनी संस्कृति के माध्यम से जीवन पर्यंत भेदभाव को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हरिवंश यादव, सत्यप्रकाश यादव, सियाराम राजभर, डॉ. सुभाष यादव, उदयभान यादव, राजकुमार यादव, रामअचल विश्वकर्मा, डॉ. शिवशंकर सिंह यादव, पारसनाथ, केशव प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता दुर्बलीराम एवं संचालन दिनेश यादव ने किया। आयोजक डॉ. सुरेश यादव ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed