{"_id":"5b7c52c242c7924674624438","slug":"141534874306-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीनलैंड में चल रहा निर्माण, प्राधिकरण प्रशासन है मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीनलैंड में चल रहा निर्माण, प्राधिकरण प्रशासन है मौन
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। ग्रीन लैंड में चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई एक बार फिर ठप सी हो गई है। न तो जिला प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है न ही विकास प्राधिकरण ही कोई कार्रवाई कर रहा है। जिसका परिणाम यह है कि ग्रीन लैंड में नये निर्माण कार्य जोरो पर चल रहे है। कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में एडीए ने किसी तरह ग्रीन लैंड क्षेत्र में बने कृष्णा कालेज को आधा-अधूरा ढहवा दिया। इसके बाद से एडीए के बुलडोजर कहीं भी किसी प्रकार की कार्रवाई नही किये। कृष्णा को ढहाये जाने के बाद एडीए के अधिकारी अभी तक जैसे सो रहे है। ग्रीनलैंड क्षेत्र में तेजी से खड़े किये जा रहे कंकरीट के इमारतों की तरफ जैसे उनकी नजर ही नहीं जा रहा ही है। एडीए प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है कि अवैध निर्माण कराने वाले दिन.रात एक कर जल्द से जल्द अपनी इमारत खड़ा करने में जुटे हुए है। डीएवी पीजी कालेज के सामने स्थित बंधे से शारदा तिराहे तक जाने वाले रास्ते पर ग्रीन लैंड में कई अवैध निर्माण हुए है। एक स्कूल पूरा का पूरा ग्रीन लैंड में ही बना हुआ है। धीरे धीरे कर स्कूल भवन दो मंजिला हो चुका है इस स्कूल को एडीए ने अवैध निर्माण के रुप में चिह्नित भी किया है। इसके बाद भी इसमें नया निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। ऐसे ही अवैध निर्माणों की बात की जाये तो शहर से सटा शायद ही कोई ग्रीन लैंड हो जहां कंकरीट की इमारतें न खड़ी हो रही है। एडीए के साथ ही जिला प्रशासन भी इन अवैध निर्माणों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कई स्थानों पर बंधे से नदी के तट तक जोरों पर निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन