फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बारिश के बीच सपाइयों ने चीनी मिल गेट पर दिया धरना

बारिश के बीच सपाइयों ने चीनी मिल गेट पर दिया धरना

Mon, 30 Jul 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बीच सपाइयों ने चीनी मिल गेट पर दिया धरना
सठियांव चीनी मिल पर धरना

विज्ञापन
सठियांव/अमिलो। बारिश के बीच गन्ना बकाया भुगतान और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर रविवार को सपाइयों ने किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। किसानों की बदहाली के लिए जिम्मेदार बताया। तीन सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार सदर को सौंपा। इसके डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा जाएगा।

समाजवादी पार्टी की ओर से गन्ना बकाया भुगतान और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन का एलान पहले ही किया गया था। रविवार को सुबह से मानसून भी मेहरबान था। रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। इसके बाद भी बारिश के बीच सपाई मिल गेट पर एकत्र होने लगे। धरने को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। लोकसभा चुनाव से पहले किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। जुमले बोलने वाली सरकार में किसान भूखों मर रहे हैं। विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों का गन्ना बकाया 15 हजार करोड़ है। जनपद के किसानों का 24.15 करोड़ बकाया हैं। चीनी मिल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की निशानी है। इसकी हर ईंट अखिलेश और मुलायम सिंह यादव का नाम लिखा है। इसे किसी भी कीमत पर भाजपा की ओर से की जा रही बंद करने की साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। 15 दिन में किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया तो विधानसभा सत्र में सरकार को घेरा जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चीनी मिल में अश्विन इकाई लगाने के बाद प्रदूषण मुक्त मशीन नहीं लगाई गई। इसका परिणाम ये है कि पूरे परिसर में प्लांट का दूषित पानी जमा हो रहा है। आसपास के गांव के किसानों की खेती भी प्रभावित हो रही। किसानों का भुगतान न करके चीनी मिल ने कमीशन लेकर ट्रांसपोर्टरों का भुगतान कर दिया। पूर्व मंत्री वसीम अहमद ने कहा कि सरकार को जनता जान चुकी है। अध्यक्षता हवलदार यादव और संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया। इस मौके पर विधायक आलमबदी, सांसद प्रतिनिधि रामदर्शन यादव, श्यामबहादुर यादव, कमला प्रसाद यादव, सुनीता सिंह, प्रेमा यादव, राकेश यादव, जयराम पटेल, बेचई, सरोज, चन्द्रशेखर यादव, हरिराम यादव, शिशुपाल सिंह, देवनाथ साहू, रामप्रवेश यादव, जियउल्ला अन्सारी, आंनद उपाध्याय, रामदरश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed