फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मौसम में आए बदलाव से किसानों की बढ़ी धड़कन

मौसम में आए बदलाव से किसानों की बढ़ी धड़कन

Thu, 08 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव से किसानों की बढ़ी धड़कन
बदसगड़ी। विगत कई दिनों से लोग ठंडी को भूलने लगे थे। कई लोगों ने तो रजाइयों को रख दिया था। लेकिन बुधवार को मौसम ने करवट ली और एक बार फिर ठंड का अहसास किया। मौसम में आए बदलाव ने किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच दी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन धूप में गर्मी नहीं थी। बदली के साथ ही तेज चल रही पछुआ हवाओं ने लोगों को सिकुड़ने के लिए विवश कर दिया। हालांकि हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस बदली ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी। अगर बारिश होती है तो जिन किसानों के आलू की फसल अभी खेतों में है उसके सड़ने का खतरा उत्पन्न हो जाएगा। ओला पड़ने से गेहूं की फसलों को भी नुकसान पहुंचेगा। जिसके लेकर किसान चिंतित हैं। किसान रामदरश सिंह, जयप्रकाश मौर्य, श्रीप्रकाश, राधेश्याम का कहना है कि अगर बारिश हुई तो उन्हें फायदा होगा लेकिन अगर ओले पड़ गए तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा। सरसों की फसल फूलों से लदी हुई हैं। अगर ओला पड़ता है तो इसके झड़ने और फसल के टूटने का खतरा है।
विज्ञापन




नीम के पौधों को मार गया पाला
सगड़ी। इस बार ठंड ने जहां आमजनमानस को खूब परेशान किया वहीं उसने पेड़ पौधों पर भी अपना कहर ढाया है। ठंड का असर नीम की पत्तियों पर भी देखने को मिल रहा है। जिसका परिणाम है कि नीम की पत्तियां झुलस गई हैं। जो अब पेड़ की डाली से अलग हो रही हैं। हालांकि फसलों पर तो इसका विशेष असर नहीं पड़ा लेकिन नीम और तुलसी के पौधे झुलस गए। नीम के बड़े-बड़े पेड़ की पत्तियां सूख गई। ठंड से पहले हरी नजर आ रही तुलसी की पत्तियां भी झुलस गई। इनको देखकर ऐसा लगता है कि पूरा पेड़ ही सूख गया हो। लेकिन नीम के पेड़ों की झ़ुलसी पत्तियां अब गिरने लगी है। उनके स्थान पर नई कोपलें बाहर निकल रही हैं। लेकिन तुलसी के पौधों में ऊपर की डालियां सूख चुकी हैं। कृषि वैज्ञानिक डा. रणधीर नायक ने कहा कि इस बार तापमान काफी नीचे आ गया था। जिसके कारण इन्हें पाला मार दिया और पत्तियां झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed