फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जीयनपुर में सतारूढ़ बसपा को हरा निर्दलीय चेयरमैन

जीयनपुर में सतारूढ़ बसपा को हरा निर्दलीय चेयरमैन

Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
जीयनपुर में सतारूढ़ बसपा को हरा निर्दलीय चेयरमैन
आजमगढ़। जीयनपुर में सत्तारूढ़ बसपा प्रत्याशी को मात देकर युवा नेता, छात्रसंघ गांधी पीडी कॉलेज मालटारी के पूर्व अध्यक्ष एवं निर्दलीय प्रत्याशी हरिशंकर यादव ने अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया है। 1191 मत प्राप्त कर हरिशंकर ने अपने निकटतम प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन एवं बसपा प्रत्याशी खुरमुल्ली गुप्ता को 296 मतों से हराया। सपा के नंदलाल यहां 862 तीसरे और भाजपा के ताराचन्द 461 मत पाकर पांचवें स्थान पर रहे। बसपा विधायक वंदना सिंह के क्षेत्र में प्रत्याशी की करारी हार से बसपा को जोरदार झटका लगा है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के जीयनपुर नगर पंचायत में पहले चरण के तहत नवंबर को हुए मतदान में 7679 मतदाताओं के सापेक्ष 5492 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। 227 मत अवैध घोषित किए गए। छात्रसंघ गांधी पीडी कालेज मालटारी के पूर्व अध्यक्ष एवं निर्दलीय प्रत्याशी हरिशंकर यादव ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। किसी भी चक्र में निकटतम प्रत्याशियों को आगे नहीं जाने दिया। हरिशंकर ने अपने निकटतम प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन एवं बसपा प्रत्याशी खुरमुल्ली गुप्ता को 296 मतों से हराया। पूर्व चेयरमान एवं सपा के नंदलाल यहां 862 मत पाकर तीसरे और भाजपा के ताराचन्द 461 मत पाकर पांचवें स्थान पर रहे। बसपा विधायक वंदना सिंह के क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के जीत को लेकर कार्यकर्ता आश्वस्त थे, लेकिन करारी हार से बसपा को जोरदार झटका लगा है। वंदना सिंह से पहले उनके सगड़ी विधानसभा का उनके पति स्व. सीपू सिंह भी बसपा से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। प्रत्याशी की हार से पार्टी की साख यहां से दरकती नजर आ रही है। जीत के बाद आरओ ने हरिशंकर यादव को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन


तीसरी बार में बंधा जीत का सेहरा
सगड़ी। तहसील क्षेत्र केनगर पंचायत जीयनपुर का अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प रहा, क्योंकि उतार-चढ़ाव के बीच टक्कर की लड़ाई में निर्दल प्रत्याशी हरिशंकर यादव विजयी हुए। पहले मतगणना के दौरान हरिशंकर बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन थोड़ी ही देर में बसपा प्रत्याशी खुरमुल्ली गुप्ता उनसे आगे निकल गए। इसके बाद कुछ ही देर बाद राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल पार्टी के प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद रिजवी आगे निकल गए। तीनों लोगों में काटे टक्कर चलती रही उतार-चढ़ाव के बीच हरिशंकर यादव विजयी घोषित हुए। 39 साल के हरिशंकर तीसरी बार चुनाव लड़ रहे थे। तीसरी बार में जीत का सेहरा सिर पर बंधा। इसके पहले दो बार चुनाव हार चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्य पद पर निर्दलीय और सपा का बोलबाला
सगड़ी। 11 वार्डों की नगर पंचायत में चार पर निर्दल, तीन पर सपा और दो-दो भाजपा और बसपा ने कब्जा जमाया।
वार्ड एक से भाजपा के राजकुमार, वार्ड दो से भाजपा की पूनम, तीन से बसपा के चंद्र प्रकाश, चार से बसपा के आलमगीर, पांच से निर्दल मुर्शरत जहां, छह से सपा के सुरेश, सात से निर्दलीय शीला, आठ से सपा के सोचन, नौ से निर्दल सविता, 10 से निर्दल तबरेज अली और 11 से सपा की सुभावती ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed