{"_id":"5a09dea84f1c1b76678bb01a","slug":"141510596264-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से संपन्न हुआ आजमगढ़ महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से संपन्न हुआ आजमगढ़ महोत्सव
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। विगत कई वर्षों से जनपद में आजमगढ़ महोत्सव का आयोजन नहीं हो रहा है। लेकिन विगत वर्ष लखनऊ और इस वर्ष देश की राजधानी दिल्ली में इसका आयोजन किया गया जो रविवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में हरिहरपुर घराने के कलाकारों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया।
रविवार को दिल्ली के एलाइंस फ्रांसिस, 72 लोधी स्टेट नई दिल्ली में हरिहरपुर घराने के कलाकारों द्वारा तीन कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। जिसके पहले प्रोग्राम वोकल में हरिहरपुर घराने के आदर्श मिश्रा, अर्पित मिश्रा, राहुल मिश्रा के साथ ही हरमोनियम पर पंडित संतलाल मिश्रा, तबले पर अभिनंदन मिश्रा और सारंगी पर आशीष मिश्रा ने संगत की। सीनियर वोकालिस्ट्स आफ हरिहरपुर घराना में अंजनि मिश्रा, अजय मिश्रा, गरूण मिश्रा के साथ हारमोनियम पर रविंद्र मिश्रा और तबले पर सूरज मिश्रा ने साथ निभाया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। सीनियर कलाकारों में पंडित भोलेनाथ मिश्रा, पंडित सुदर्शन मिश्रा, उदय मिश्रा के साथ तबले पर शंभूनाथ मिश्रा और हारमोनियम पर पंडित रविलाल मिश्रा ने संगत की। महोत्सव की समाप्ति पर सबने आजमगढ़ के कलाकारों की कला की प्रशंसा की।