फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जोनल मजिस्ट्रेट और आरओ दो घंटे पर देंगे मतदान प्रतिशत की जानकारी

जोनल मजिस्ट्रेट और आरओ दो घंटे पर देंगे मतदान प्रतिशत की जानकारी

Wed, 01 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
जोनल मजिस्ट्रेट और आरओ दो घंटे पर देंगे मतदान प्रतिशत की जानकारी
आजमगढ़। मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की कार्यकुशलता, दक्षता और सजगता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए दोनों को चुनाव के दौरान निभाई जाने वाली जिम्मेदारी और कार्यों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उक्त बातें जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बुधवार शाम नेहरू हाल में निकाय चुनाव को लेकर आयोजित जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए 17 जोनल और 44 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मतदान के लिए 93 केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम चरण का भ्रमण तीन और चार नवंबर को कर पांच नवंबर को सूचना प्रस्तुत करें। द्वितीय चरण का भ्रमण 13 और 14 नवंबर को और तृतीय चरण का भ्रमण 19 और 20 नवंबर को अवश्य कर लें। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मतदान के एक दिन पूर्व आरओ और एआरओ की ओर से पोलिंग पार्टी की रवानगी कराई जाती है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तृतीय चरण में रवानगी स्थल पर पहुंच कर निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे। मतदान प्रारंभ होने से समाप्ति के बीच दो-दो घण्टे के अंतराल पर मतदान का प्रतिशत की सूचना कन्ट्रोल रूम को जोनल मजिस्ट्रेट और आरओ देंगे।
विज्ञापन

0000
पोलिंग पार्टियों की रवानगी और स्ट्रांग रूम के लिए केंद्र निर्धारित
आजमगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आजमगढ़ और मुबारकपुर पालिका के लिए सील मतपेटिकाओं को जमा करने के लिए स्ट्रांग रूम और पोलिंग पार्टी के लिए रवानगी स्थल डीएवी डिग्री कॉलेज को बनाया गया है। नगर पंचायत कटघर लालगंज के लिए तहसील परिसर लालगंज, बिलरियागंज, अजमतगढ़, जीयनपुर और महाराजगंज के लिए तहसील सगड़ी, मेंहनगर के लिए तहसील मेंहनगर, फूलपुर और माहुल के लिए तहसील फूलपुर, अतरौलिया के लिए तहसील बुढ़नपुर, निजामाबाद और सरायमीर के लिए तहसील निजामाबाद को केंद्र बनाया गया है। इस मौके पर एसपी अजय कुमार साहनी, एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी सुभाष चन्द गंगवार, एसपी ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह, डीएफओ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed