{"_id":"59f8ba504f1c1ba7678b8a98","slug":"141509472848-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में भी याद किए गए सरदार बल्लभ भाई पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में भी याद किए गए सरदार बल्लभ भाई पटेल
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी मंगलवार को लोगों ने जयंती पर सरदार बल्लभ भाई पटेल को नमन किया। जगह-जगह गोष्ठी कर लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
रानी की सराय संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पटेल नगर में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सहजानन्द राय, कवलधारी पटेल, विवेकानंद पटेल, विश्वनाथ पटेल, अमित सिंह, रमेश सिंह, राजू पटेल, उमाकांत पटेल, माधव, जितेंद्र पटेल आदि उपस्थित थे। मार्टीनगंज संवादददाता के अनुसार तहसील के सूचना हाल में एकता के संवाहक लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन मनाया गया। एसडीएम ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद जिस दृढ़ता के साथ सभी 562 रियासतों को शासन के अधीन किया वह अपने आप में अभूतपूर्व था। सभी ने देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक होकर कार्य करने की शपथ ली। अध्यक्षता पारस नाथ सिंह और संचालन उमेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर राम अवध यादव, राम अजोर यादव, अरविंद मिश्र, धर्मेंद्र गौतम, श्रीपति यादव, दिनेश सिंह, कानूनगो अच्छे लाल, रामचरन यादव आदि उपस्थित थे।