{"_id":"59f37bce4f1c1bcc538b96f5","slug":"141509129166-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत सदस्य उपलब्ध कराएं कराए गए कामों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत सदस्य उपलब्ध कराएं कराए गए कामों की सूची
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूढनपुर। कोयलसा विकास खंड के मीटिंग हाल में शुक्रवार को प्रमुख कुमारी देवी के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें वर्ष 2017-18 में होने वाले विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
ब्लाक प्रमुख कुमारी देवी ने कहा कि आपके ग्राम सभा मे अगर कोई परेशानी होती है तो तुरंत ग्राम पंचायत अधिकारी से संपर्क करें। यदि गांव में किसी की मृत्यु हो जाती है तो तुरंत ग्राम पंचायत अधिकारी से मिलकर परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने का काम करें। किस क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कितना किस जगह काम किया है। उसकी सूची उपलब्ध कराने का काम करें। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि हर गांव में 25 शौचालय आए हुए हैं। सबका पैसा खाते में आ चुका है। क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जल निगम के हैंडपंप का रिबोर होना अति आवश्यक है। हमारे गांव में सेक्रेटरी कई महीनों से नियुक्त नहीं है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान बूढनपुर अमित कुमार सिंह ने कहा कि मनरेगा में मजदूरों का खाता आधार से जोड़ा गया है। लेकिन पैसा समय से खाते में नहीं पहुच पाता है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद यादव, एडीओ कॉपरेटिव हरिकेश परमार,सहायक विकास अधिकारी जय प्रकाश मौर्य, बजरंगी, आशुतोष आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी कोयलसा विनोद कुमार यादव और संचालन रविंद्र सिंह ने की।