{"_id":"595be33a4f1c1b8e5d8b456d","slug":"141499194170-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीसरे दिन भी हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीसरे दिन भी हुई झमाझम बारिश
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में तीसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण जहां लोगों को उसम से राहत मिली, वहीं शहर कुछ क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव हो गया, वहीं सड़कें कीचड़ से सन गई। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव ने नगरपालिका की पोल को खोल दिया है। लेकिन लोगों को उसम से राहत मिली है। मंगलवार को भोर में बारिश के बाद आसमान पर बादल मंडरा रहे थे। दोपहर पौने दो बजे के करीब एक बार बादल झमाझम बरस पड़े। इससे नगर क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव हो गया। नगर के सब्जी मंडी पर तो नाली ओवरफ्लो होगया। जिससे सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया। जिसके कारण लोगों को पैदल भी चलने में कठिनाई हुई। उधर दोपहर में स्कूल की छुट्टी के दौरान शुरु हुई बारिश में बच्चे भींगते हुए घर पहुंचे, बच्चों ने बारिश का जमकर आनंद लिया। उधर नगर पालिका की उदासीनता के कारण नगर के कई क्षेत्रों में जलभराव रहा। अगर एक सप्ताह तक बारिश का मौसम खींचा तो शहर में चलना मुश्किल हो जाएगा। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार कस्बा में जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। जिससे बारिश का पानी लोगों के घरों, दूकानों में घुस रहा है। बाजार के अरशद, संजय, अब्दुल्लाह, अजय, केेशव शाहबाज खान, मोहम्मद बिलाल आदि ने बताया कि बाजार में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। जो नालियां बनी भी है, वह जगह-जगह गंदगी से पटी है और टूट गई है। बारिश होने पर पानी निकल नहीं पा रहा है। जिससे गंदा पानी लोगों के घरों और दूकानों में घुस जा रहा है। जिसको लेकर आए दिन लोगों में विवाद हो रहा है। लोगों ने ब्लाक के अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन