फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   14003 women attended Kisan Pathshala

किसान पाठशाला में 14003 महिलाएं हुईं शामिल

Mon, 08 Mar 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
14003 women attended Kisan Pathshala
आजमगढ़। किसानों की आय दोगुनी किए जाने के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए मिशन शक्ति के तहत जिले की 209 ग्राम पंचायतों में आनलाइन किसान पाठशाला-4 का आयोजन किया गया। इसमें 567 पुरुषों के अलावा 14003 महिला किसान शामिल हुईं।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि संगम सिंह ने बताया कि पहले दिन कृषि मंत्री और कृषि वैज्ञानिकों ने सजीव प्रसारण के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य सुधार के लिए शस्य विधियां (गर्मी की जुताई, मेड़ बंदी आदि), हरी खाद, वर्मी नेडप, जैव उर्वरकों के उपयोग, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, जीरो बजट खेती, यौगिक खेती आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा उत्पादन विधियां, प्रमाणीकरण, जैविक उत्पादों के विपणन आदि की भी जानकारी दी गई। रबी-जायद फसलों के प्रबंधन, सब्जियों की खेती, पोस्ट हारवेस्ट मैनेजमेन्ट और पराली प्रबंधन, कृषक उत्पादक संगठन के गठन की प्रक्रिया, संचालन एवं इससे होने वाले लाभ की जानकारी भी दी गई। पाठशाला में संयुक्त निदेशक कृषि एसके सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुधीर कुमार के अलावा डा.सीएल शर्मा, विकास कुमार पांडेय, डा. रामकेवल यादव, प्रदीप कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed