फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   13653 nomination papers sold for the post of Principal for six days

छह दिनों प्रधान पद के बिके 13653 नामांकन पत्र

Fri, 02 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
13653 nomination papers sold for the post of Principal for six days
आजमगढ़। पंचायत चुनाव की दुंदुभी बजने के साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू हो गया है। जनपद की 1858 ग्राम पंचायतों में ग्राम पद के चुनाव होने हैं। इस पद को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसका परिणाम है कि छह दिन हुई नामांकन पत्रों की बिक्री में कुल 27061 नामांकन पत्र बिके हैं। इसमें आधे से अधिक यानि 13653 नामांकन पत्र ग्राम प्रधान पदों के लिए बिके हैं।
विज्ञापन

जनपद में पंचायत चुनाव के लिए मतदान का कार्य दूसरे चरण में 19 अप्रैल को होना है। इस चुनाव के लिए नामांकन का कार्य सात और आठ अप्रैल को संपन्न होगा। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का नामांकन विकास खंड मुख्यालय पर और जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन जिला मुख्यालय पर संपन्न कराया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा नामांकन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। जनपद में 1858 ग्राम प्रधान, 2104 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 22820 ग्राम पंचायत सदस्य और 84 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव संपन्न कराया जाना है।
विज्ञापन

वर्तमान में नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य जारी है। छह दिन हुई बिक्री में कुल 27061 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इसमें सबसे अधिक नामांकन पत्र ग्राम प्रधान पद के लिए बिके हैं। 1858 ग्राम प्रधान पदों के लिए कुल 13653 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 22820 पदों पर चुनाव होना है। इन पदों के लिए सबसे कम पर्चों की बिक्री हो रही है। जिला पंचायत सदस्य पद के 84 सीटों पर चुनाव होना है। इन सीटों पर 1087 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य पद के लिए कम दिख रहा रुझान
आजमगढ़। नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू हो चुका है। छह दिन नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी हैं। इस दौरान कुल 27 हजार से ज्यादा नामांकन पत्र बिके हैं। सबसे कम रुझान ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दिख रहा है। पिछले पंचायत चुनाव में भी चार हजार से ज्यादा ग्राम पंचायत सदस्य के पद खाली रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed