Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   136 out of 170 candidates for the post of president seized in azamgarh

Nikay Chunav Result: आजमगढ़ में अध्यक्ष के 170 प्रत्याशियों में 137 की जमानत जब्त, देखें सभी पंचायतों का हाल

Mon, 15 May 2023 01:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 15 May 2023 01:28 PM IST
सार

UP Nikay Chunav Result: आजमगढ़ जिले में 16 अध्यक्ष पदों के लिए कुल 170 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें से 137 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो चुकी है। तीन नगर पंचायतों लालगंज, जहानागंज और मार्टीनगंज में विजयी प्रत्याशियों को छोड़ किसी भी जमानत नहीं बची है।

विज्ञापन
136 out of 170 candidates for the post of president seized in azamgarh
चुनाव परिणाम के बाद जश्न मनाते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्षों और वार्ड सदस्यों की घोषणा हो चुकी है। आजमगढ़ जिले में 16 अध्यक्ष पदों के लिए कुल 170 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें से 137 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो चुकी है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि तीन नगर पंचायतों लालगंज, जहानागंज और मार्टीनगंज में विजयी प्रत्याशियों को छोड़ किसी भी जमानत नहीं बची है।

विज्ञापन


आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें सपा के सरफराज आलम, भाजपा के अभिषेक जायसवाल दीनू और भारत रक्षा दल के हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव को छोड़कर 11 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए।
विज्ञापन


मुबारकपुर नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें निर्दल प्रत्याशी सबा शमीम, सपा की फराज अंजुम और भाजपा के मुक्तदिर को छोड़कर किसी प्रत्याशी की जमानत नहीं बची। जबकि बिलरियागंज नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें सपा की मीना सरोज, भाजपा की संजू सरोज और बसपा के चंद्रधारी को छोड़कर किसी की भी जमानत नहीं बची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड के गृह नगर में भाजपा की करारी हार, नतीजे ने लाए माथे पर बल

Trending Videos

अगर नगर पंचायतों की बात करें तो जहानागंज नपं में कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें सपा के विजयी प्रत्याशी सरफराज अहमद को छोड़कर किसी प्रत्याशी की जमानत नहीं बची। निजामाबाद नपं में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। जिसमें से निर्दल अलाउद्दीन और भाजपा के प्रवीण सिंह को छोड़कर किसी प्रत्याशी की जमानत नहीं बची। सरायमीर नपं में कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें से निर्दल वसीम अहमद और भाजपा के रामप्रकाश को छोड़कर कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सका।

फूलपुर नपं में कुल सात प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे थे। जिसमें से निर्दल राम आशीष, भाजपा के अंशुमान और निर्दल सुफियान को छोड़कर किसी की जमानत नहीं बची। माहुल नपं में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें से निर्दल लियाकत और निर्दल ओमप्रकाश को छोड़ कोई अपनी जमानत नहीं बचा सका। अजमतगढ़ नपं में कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें सपा की ललिता अजय साहनी और भाजपा की नीतू जायसवाल को छोड़ किसी की भी जमानत नहीं बच सकी। जीयनपुर नगर पंचायत में कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें निर्दल पुरुषोत्तम और निर्दल नर्वदा को छोड़ किसी की जमानत नहीं बची।

महाराजगंज नपं में कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें भाजपा की श्वतेता, सपा की नूरजहां और निर्दल मीना को छोड़ किसी की जमानत नहीं बची। मेंहनगर नपं में कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। जिसमें से निर्दल कौशिल्या और बसपा की सुनीता को छोड़ कोई अपनी जमानत नहीं बचा सका। लालगंज नपं में कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें निर्दल प्रमिला को छोड़ किसी की जमानत नहीं बची। बूढ़नपुर नपं में कुछ 10 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। जिसमें से निर्दल मंशा और भाजपा की उर्मिला को छोड़ कोई जमानत नहीं बचा सका।

अतरौलिया नपं में कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें सपा के सुभाष चंद्र जायसवाल और भाजपा के धर्मेंद्र को छोड़ किसी की भी जमानत नहीं बची। वहीं मार्टीनगंज नगर पंचायत में सबसे अधिक 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें निर्दल अपूर्वा सिंह को छोड़कर किसी की भी जमानत नहीं बची।

कई नगर पंचायतों में निर्दलियों को छोड़ जब्त हुई सबकी जमानत

नगर निकाय चुनाव के परिणामों पर अगर गौर करें तो जनता ने राजनीतिक दलों को नकारते हुए निर्दलियों पर भरोसा जताया। जिसका परिणाम रहा कि कई नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में निर्दलियों की जमानत बची लेकिन राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। जिसमें मार्टीनगंज, लालगंज, जीयनपुर और माहुल नंगर पंचायतें शामिल रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed