{"_id":"685aeff2ea0e306b53067076","slug":"135-acres-of-land-was-fraudulently-acquired-by-land-mafia-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-133414-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 135 कड़ी जमीन पर फर्जीवाड़ा, भूमाफिया ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 135 कड़ी जमीन पर फर्जीवाड़ा, भूमाफिया ने किया कब्जा
विज्ञापन
जिले में एक बार फिर जालसाजों की ओर से फर्जी बैनामा के माध्यम से भूमि हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। हरिवंशपुर निवासी शकुंतला देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी खरीदी गई 135 कड़ी जमीन पर धोखाधड़ी के जरिए भूमाफिया गिरोह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा जमा लिया है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि उन्होंने वर्ष 1993 में सुशीला उर्फ शीला देवी से रजिस्टर्ड बैनामा के जरिए उक्त भूमि खरीदी थी, जिसका दाखिल-खारिज वर्ष 1994 में हो चुका है और आज तक खतौनी में उनका नाम दर्ज है।
बावजूद इसके विपक्षीगण ने पुराने रिकाॅर्ड का फायदा उठाकर पहले फर्जी वसीयत तैयार की, फिर उस आधार पर नामांतरण करा लिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि राजेश व उसकी पत्नी निर्मला ने पहले वसीयतनामा के आधार पर जमीन अपने नाम करवाई, फिर उषा यादव को 136 कड़ी का फर्जी बैनामा कर दिया। इसके बाद यह फर्जी बैनामे चेन के रूप में कई लोगों को बेच दिए गए, नीलम यादव, लाल बिहारी यादव, कमलेश तिवारी जैसे कई लोगों के नामों से। इन सभी फर्जी बैनामों के गवाहों के रूप में सौरभ यादव और राजेंद्र यादव के नाम सामने आए हैं।