{"_id":"5fe8c8af8ebc3e3fbf5205c0","slug":"134-schools-in-danger-of-ending-shadow-recognition-azamgarh-news-vns5658633133","type":"story","status":"publish","title_hn":"134 स्कूलों पर छाया मान्यता खत्म होने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134 स्कूलों पर छाया मान्यता खत्म होने का खतरा
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना काल में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इस बार 14 विद्यालयों में नामांकन पूरी तरह शून्य है। एक भी छात्र का नाम विद्यालय में अंकित नहीं है। वहीं 120 वित्त विहीन विद्यालयों प्रबंधकों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए परिषद की वेबसाइट पर अपने विद्यालय का डाटा ही फीड नहीं किया है। ऐसे में डीआईओएस ने इन 134 विद्यालयों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। जवाब न मिलने पर मान्यता खत्म करने की चेतावनी दी गई है।
जिले में माध्यमिक के 22 राजकीय, 97 वित्तपोषित और 644 वित्तविहीन विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 14 ऐसे विद्यालय हैं जिनमें हाईस्कूल व इंटर की कक्षाओं में एक भी छात्र पंजीकृत नहीं है। जिससे स्पष्ट हो रहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य नहीं हो रहा है। ऐसे में डीआईओएस ने इन विद्यालयों के साथ ही उन 120 विद्यालयों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिन्होंने केंद्र निर्धारण के लिए साइट पर डाटा अपलोड नहीं किया है। तीन दिन के भीतर जवाब भी मांगा है। ऐसा न करने पर मान्यता खत्म करने की चेतावनी भी दी है।
इन विद्यालयों में नामांकन शून्य
देवी शृंगारमती इंटर कालेज अनंतपुर बढ़या, आरएनएसजी इंटर कालेज डी सिकहुला, अर्मिला उ.मा.वि. सिकहुला कोयलसा, राजपति यादव स्मारक इंटर कालेज नौऊपुर अहिरौला, केआरएए बालिका हायर सेकेंड्री स्कूल मेंहनगर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, कुरैश हाई स्कूल जालंधरी, बाबू नागेंद्र सिंह इंटर कालेज नेतपुर बड़हलगंज, परमहंस बालिका इंटर कालेज देवपुर हनुमान नगर, अमर सेनानी उ.मा.वि. शेखमौली करतालपुर, ब्रह्मचारी उ.मा.वि. भदौरा मकरंद हाजीपुर, रामबचन स्मारक इंटर कालेज फूलपुर, बाराह भगवान उ.मा.वि. पकड़ी कला व ईशान हायर सेकेंड्री स्कूल रोहुआ मुस्तफाबाद आजमगढ़।
विज्ञापन
जिले के कुल 14 ऐसे विद्यालय हैं, जिनमें हाईस्कूल व इंटर में एक भी छात्र का पंजीकरण नहीं है। ऐसे में यह साफ है कि यहां पढ़ाई ठीक से नहीं होती है। इन विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब न देने पर विद्यालय की मान्यता खत्म करने की संस्तुति सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी।
डा. वीके शर्मा, डीआईओएस