{"_id":"68505f0c359fd7b8ee0621e2","slug":"132-kv-wire-broke-people-remained-without-electricity-for-seven-hours-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-133073-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 132 केवी का टूटा तार, सात घंटे बिना बिजली के रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 132 केवी का टूटा तार, सात घंटे बिना बिजली के रहे लोग
विज्ञापन
आजमगढ़/ बिलरियागंज। 132 केवी लाइन का तार रविवार को देर रात टूटकर गिर जाने से 12 से अधिक गांवों के लोग सात घंटे बिना बिजली के रहे। मरम्मत कराने के बाद सोमवार को भोर में चार बजे जब आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस लिया।
वितरण खंड मुबारकपुर के 33/11 उपकेंद्र मोहब्बतपुर से शाहगढ़, जमुड़ी, बैठौली, सरदारपुर, दौलतपुर, महलिया, रौजा सहित गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार को रात नौ बजे जमुड़ी गांव के पास तार टूट कर 33/11 उपकेंद्र के लाइन पर गिर गया। इससे सभी गांवों की बिजली गुल हो गई। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उसे बनाने में जुट रहे। काफी मशक्कत के बाद सोमवार को भोर में करीब चार बजे लाइन बनी। इसके बाद जब आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। पूरी रात बिजली न होने से लोग उमस भरी गर्मी में बिलबिला गए। हाथ के पंखे के सहारे किसी प्रकार से रात गुजारे। उपकेंद्र के अवर अभियंता सुजीत सोनकर ने बताया कि 132 केवी लाइन का तार टूटकर उपकेंद्र की जा रही लाइन पर गिर गया था जिसके कारण आपूर्ति बाधित थी। रात में ही इसे बनाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
वहीं, बिलरियागंज में 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने से कस्बा सहित आसपास के गांवों में सुबह नौ बजे से शाम करीब चार बजे तक यानी सात घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। घरों के पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो जाने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हुई। जले ट्रांसफार्मर को बदलने में विभाग को सात घंटे का समय लगा गया। एसडीओ बिलरियागंज तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया था। जिससे आपूर्ति बाधित थी। शाम तक ट्रांसफॉर्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।