{"_id":"5bf6f25cbdec22415a7f9793","slug":"131542910556-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड और ब्रेकर बनाने की भेजी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड और ब्रेकर बनाने की भेजी गई रिपोर्ट
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। दुर्घटनाओं से बचने और यातायात नियमों को सबको विधिवत जानकारी देने के उद्देश्य से नवंबर माह को यातायात माह के रुप में मनाया जा रहा। जागरुकता फैलाने के लिए ट्रैफिक विभाग की तरफ से जहां रोज रैलिया निकाली जा रही। वहीं खतरनाक स्थलों को चिन्हित कर वहां बोर्ड और ब्रेकर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को सूची सौंपी गई है। जल्द ही अभियान चलाकर चालकों की चेकिंग की जाएगी कि वह नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे या नहीं। परीक्षण के दौरान जो गलत पाया जाएगा। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसपी ट्राफिक तारिक मोहम्मद ने बताया कि यातायात माह के मद्देनजर जिले में अब तक शहर के कई बड़े स्कूलों में मीटिंग आयोजित कर वहां के बच्चों को जागरुक किया गया है। साथ ही स्कूल के वाहनों के फिटनेस आदि को जांचा गया है। स्कूल के चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस आदि को प्रमुखता से देखा गया। इसके अलावा सभी प्राइवेट बस आपरेटरों सहित अन्य के साथ मीटिंग कर उन्हें नियमों का पालन कर दुर्घटनाएं रोकने की अपील की गई है। बगैर हेलमेट पहने या कान में ईयर फोन लगाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आए दिन चेकिंग करके कार्रवाई की जा रही। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि एकल मार्ग पर बोर्ड लगाने, दुर्घटना बाहुल्य स्थलों सहित अन्य की पहचान कर उसकी सूची लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। उनके द्वारा उक्त स्थल स्थान पर ब्रेकर, नियमों की जानकारी, अंधा मोड़, घनी आबादी आदि की जानकारी देते हुए बोर्ड लगाने की जवाबदेही है। जल्द ही वह अपना काम शुरू कर देंगे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि आगामी समय मेें चालकों के आंखों की रोशनी आदि का परिक्षण डाक्टरों के जरिए कराया जाएगा। साथ ही शहर के संभ्रांत लोगों से भी व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन