{"_id":"5bf6efa3bdec22418b5fd8bb","slug":"131542909859-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े सत्रह लाख बच्चों को लगेगा खसरा का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े सत्रह लाख बच्चों को लगेगा खसरा का टीका
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्हनी। खसरा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अब विद्यालयों पर कैंप का आयोजन कर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को शिब्ली इंटर कालेज में प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। जिसमें टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति तय करने के साथ ही प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। 10 दिसंबर से शुरू हो रहे खसरा टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन यूनिसेफ द्वारा किया जाएगा। इसके तहत सभी विद्यालयों में कैंप आयोजित होगा और कैंप में ही बच्चों का टीकाकरण होगा। डॉ. गणेश नायक ने बताया कि जिले में 1767000 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। कैंप का आयोजन विद्यालयों में इस लिए किया जा रहा है क्योंकि लगभग 70 प्रतिशत बच्चे स्कूलों में पढ़ते है और उनका टीकाकरण आसानी से किया जा सकता है। बैठक के दौरान प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया कि 1 से 7 दिसंबर तक विद्यालयों में मिटिंग का आयोजन कर अभिभावकों को भी टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दे। यदि आवश्यकता महसूस हो तो यूनिसेफ के लोगों को भी मिटिंग में बुलाया जा सकता है। 10 दिसंबर से टीकाकरण कार्य शुरू होगा जो लगातार चार सप्ताह तक चलेगा। बैठक में डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. सविंदर सिंह, विनय कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश राय, सुधा सिंह, राम सिंह यादव, जयप्रकाश यादव समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व यूनिसेफ व स्वास्थ्य महकमें के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन