{"_id":"5bf1aecbbdec226933278579","slug":"131542565579-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनहरे सपनों को पूरा करने के लिए दिखा परीक्षार्थियों में जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनहरे सपनों को पूरा करने के लिए दिखा परीक्षार्थियों में जोश
azamgarh
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
अमौड़ा स्थित शांति सुदामा स्मारक महाविद्यालय में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते अभ्यर्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 को लेकर बच्चे बहुत उत्साहित दिखे। लालगंज तहसील के अमौड़ा स्थित शांति सुदामा स्मारक पीजी कॉलेज में आसपास के जिलों से आए 872 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
छात्रवृत्ति परीक्षा को उत्साहित बच्चे आजमगढ़ के आसपास के जनपदों से भोर में ही परीक्षा केंद्र पर अभिभावकों संग पहुंच गए। परीक्षा 11 से 12.30 तक होनी थी। परीक्षा के लिए जैसे ही नौ बजे महाविद्यालय गेट पर सूची चस्पा कराई गई वैसे ही अपने अनुक्रमांक के हिसाब से कमरा नंबर का पता लगाने वालों की भीड़ लग गई थी। इस दौरान प्रवेश पत्र, कमरा नंबर सहित अन्य समस्याओं का समाधान अमर उजाला और महाविद्यालय के स्टाफ ने किया। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व छात्रों की गेट पर ही चेकिंग कराई गई।
परीक्षा कक्ष में बच्चों से मोबाइल को जमा कराया गया। जो परीक्षा संपन्न होने के बाद उन्हें वापस कर दिया गया। परीक्षा के दौरान महाविद्यालय द्वारा गठित उड़ाका दल की टीम कमरों का भ्रमण करती रही। बहुत से परीक्षार्थी पुराने केंद्र सर्वोदय पब्लिक स्कूल भी पहुंचे जिन्हें वहां बुलाकर देर से ही सही लेकिन परीक्षा में शामिल कराया गया। परीक्षा में कक्षा नौ के 184, कक्षा 10 के 196, कक्षा 11 के 298 और कक्षा 12 के 194 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में कुल 1826 परीक्षार्थियों को शामिल होना था लेकिन परीक्षा में 872 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। 954 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन भी रहा मुस्तैद
आजमगढ़। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन का भी सहयोग मिला। महाविद्यालय के दोनों गेटों पर पुलिस की तैनाती की गई थी। एसपी ग्रामीण नरेंद्र सिंह स्वयं परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। पूरी परीक्षा के दौरान काफी समय तक वहीं बैठे रहे। परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद वह वहां से रवाना हुए।
महाविद्यालय के प्रबंधक और स्टाफ का रहा पूरा सहयोग
आजमगढ़। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में महाविद्यालय के प्रबंधक दीपक राय और उनके भाई आलोक राय का पूरा सहयोग रहा। प्राचार्य डा. आनंद यादव पूरे स्टाफ के साथ परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में जुटे हुए थे। परीक्षा के सकुशल संपन्न होने के बाद स्टाफ ने ओएमआर सीट को सीलबंद किया। इस दौरान पूजा यादव, प्रीति यादव, बंदना यादव, रीता यादव, सुषमा प्रजापति, ज्योतिमा राय, राजकुमार यादव, सरोज सिंह, सर्वेश सिंह, पूनम यादव, शेर बहादुर सिंह, खुश्बू गुुप्ता, संदीप कुमार, निशा प्रजापति, सावन कुमार, प्रियंका सरोज, विपिन दुबे, रिजवाना सिद्दीकी, सुनैना ने परीक्षा संपन्न कराने में अपना सहयोग दिया।
इन्होंने जिम्मेदारी पूर्वक किया ड्यूटी का निर्वहन
आजमगढ़। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रबंधक दीपक राय की ओर से पूरी तैयारी की गई थी। जिसके तहत प्राचार्य डा. आनंद कुमार को केंद्राध्यक्ष, डीसी श्रीवास्तव को सहायक केंद्राध्यक्ष बनाया गया था। उड़ाका दल में अजय राय, नीलम राय, स्वाति माथुर, विनोद सिंह, अनुज श्रीवास्तव को तैनात किया गया था। वहीं विपिन यादव, रामा चतुर्वेदी, आशा सिंह , रूपम सिंह, प्रमोद तिवारी और दिनेश श्रीवास्तव को कक्ष निरीक्षक बनाया गया था।
परीक्षा केंद्र में बदलाव बना परेशानी का सबब (ये इन्सेट संतुति पर ही लगाएं)
आजमगढ़। टीईटी परीक्षा के कारण केंद्र बदले जाने से बहुत से परीक्षार्थियों का परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्व में ही प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया था जिस पर परीक्षा केंद्र के स्थान पर सर्वोदय पब्लिक स्कूल का नाम दिया हुआ था। बहुत से परीक्षार्थी सबसे पहले वहां पहुंचे। वहां से जानकारी होने के बाद वह परीक्षा केंद्र पर पहुंचे उनकी असुविधा को देखते हुए उन्हें परीक्षा में शामिल किया गया। वहीं बहुत से परीक्षार्थी जो सर्वोदय पर देर से पहुंचे वह लोग आफिस पर भी पहुंचे थे।