{"_id":"5bdb3f58bdec22699f126ac3","slug":"131541095256-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के लिए प्रेरणा थे सरदार बल्लभ भाई पटेल- बलराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के लिए प्रेरणा थे सरदार बल्लभ भाई पटेल- बलराम
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूढनपुर। क्षेत्र के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों को व्यक्तित्व, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल समाज के लिए प्रेरणा थे। उनसे हमें सीख लेनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. संग्राम यादव ने उनके बताए रास्तों पर चलने की प्रेरणा दी। कहा कि ऐसे महापुरुष विरले ही मिलते हैं जिनका लोहा पूरी दुनिया मानती है। सरदार बल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष इसलिए कहा गया क्योंकि वे जो ठान लेते थे, बिना किए नहीं रुकते थे। अध्यक्षता कर रहे डॉ. नरेंद्रनाथ यादव ने कहा कि लौहपुरूष ने समाज के शोषित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाईं। उनकी योजनाओं में गरीब और किसानों का हित सर्वोपरि था। आयोजक अक्षयवर भाई पटेल ने पटेल के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की अखंडता को एकता में पिरोने का काम किया। प्रबंधक रोहित वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष दामोदर प्रजापति, बलवंत यादव, ललित कुमार डब्लू, अक्षयवर पटेल, डॉ. उदयराज वर्मा, इंद्रेष गौड़, प्रमुख महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन