फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   छात्र मंच ने डीएम को सौपा ज्ञापन

छात्र मंच ने डीएम को सौपा ज्ञापन

Thu, 13 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
छात्र मंच ने डीएम को सौपा ज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच और रेलवे ग्रुप डी के परीक्षार्थियों ने संयुक्त रुप से परीक्षा केंद्र को आगरा भेजे जाने के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के पास प्रदर्शन करने के बाद रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। मंच के नेताओं ने बताया कि रेलवे गु्रप डी की परीक्षा में आजमगढ़ के परीक्षार्थियों का सेंटर आगरा, नोएडा और लखनऊ बना दिया गया है जिसके कारण बहुत से परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रह जाएगे। जब कि जनपद से लगे जिलों का परीक्षा केंद्र आजमगढ़ बनाया गया है। जब कि आजमगढ़ के परीक्षार्थियों को भी निकटतम जनपद में सुविधा दी जानी चाहिए। परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने के बाद भी रेलवे की मंत्री द्वारा विशेष ट्रेन की व्यवस्था भी नहीं की गई है। प्रगतिशील छात्र मंच के जिलाध्यक्ष राहुल ने कहा कि सरकार का फैसला पुरी तरह से गलत है। रेलवे का क्या हाल है इससे सभी लोग अवगत है। उन्होंने चेतावनी है कि अगर सरकार इसका हल नहीं निकालती है तो छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर हरिकेश, जितेंद्र, विश्वजीत, अरविंद, प्रेमचंद, कुमार, उत्तम, विश्वजीत, रामाकांत, विनोद कुमार, मोहम्मद अरमान, संत कुमार, तेज बहादुर, सहित सैकड़ों परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed