{"_id":"5b5b62174f1c1b54638b4feb","slug":"131532715543-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15004 किसानों को मृदा स्वास्थ कार्ड वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15004 किसानों को मृदा स्वास्थ कार्ड वितरित
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद के सभी ब्लाकों में कृषि विभाग की ओर से अभियान चलाकर 84 ग्रामों में 15004 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। संयुक्त कृषि निदेशक सुरेश कुमार सिंह की ओर से रानी की सराय ब्लाक के अल्लीपुर में प्रधान रामकरन की अध्यक्षता में 117 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया गया। कार्ड की उपयोगिता, मिट्टी में जीवांश कार्बन बढ़ाने के लिए वर्मी कंपोस्ट, नाडेप कंपोस्ट, जैविक उर्वरक, सनई-ढैंचा की हरी खाद के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई।
उप कृषि निदेशक डा. आरके मौर्य और भूमि संरक्षण अधिकारी संगम सिंह ने ठेकमा ब्लाक के चौकी गांव में मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया। डा. आरके मौर्य ने आह्वान किया कि यदि आने वाले पीढ़ी को हमें स्वस्थ रखना है तो अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों पर रोक लगानी होगी। अधिक से अधिक मात्रा में जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट एवं हरी खाद के प्रयोग को बढ़ावा देना होगा। भूमि संरक्षण अधिकारी संगम सिंह ने सलाह दी कि वर्षा के जल को अधिक से अधिक मात्रा में संचित करने और मृदा कटाव रोकने के लिए किसान खेतों की मेड़ बंदी अवश्य करें। डा. हरिनाथ सिंह यादव, दयानन्द सिंह, इन्द्रदेव त्रिपाठी, शनि राम, रामलखन, रामबृक्ष, शीला देवी, सुनील, कन्हैया यादव, बासदेव, विजयलक्ष्मी, वेदप्रकाश, इन्द्राशन, शकुन्तला देवी उपस्थित रहे।