{"_id":"5b2fdf6d4f1c1b8c278b77f3","slug":"131529864045-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे से कटी लाइट, पेयजल के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे से कटी लाइट, पेयजल के लिए मचा हाहाकार
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रोडवेज क्षेत्र में सुबह सात बजे से ही बिजली विभाग ने लाइट काट दी थी। जो देर शाम छह छह बजे के बाद बहाल की गई। लगभग 12 घंटे तक भीषण गर्मी में बिजली के न होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। विभाग ने यह कवायद कृष्णा कालेज के ध्वस्तीकरण को चलते की थी और खामियाजा क्षेत्र के आम जनता को भुगतना पड़ा। कई घरों में तो पेयजल का संकट तक उत्पन्न हो गया था।
ग्रीनलैंड में बने कृष्णा कालेज के भवन को जमीदोज करने की कार्रवाई रविवार को सुबह नौ बजे से एडीए के नेतृत्व में शुरू होनी थी। इसके पूर्व ही सुबह सात बजे से ही बिजली विभाग ने रोडवेज क्षेत्र की लाइट को काट दिया। सिर्फ विद्यालय परिसर की लाइट काटने के बजाय पूरे क्षेत्र की लाइट कट कर देने से लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ी। एक तो लोग गर्मी से पूरे दिन बेहाल नजर आए तो वहीं पेयजल की हुई किल्लत ने भी लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। लोगों का कहना था कि विभाग को चाहिए था कि कृष्णा कालेज परिसर में जाने वाले लाइन को कट कर दें, लेकिन वह ऐसा करने के बजाए पूरे क्षेत्र की ही लाइन कट दिया। देर शाम तक चली बिल्डिंग को ढहवाने की कार्रवाई के रुकने के बाद भी विभाग ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बहाल किया। जेई शत्रुधन यादव ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्र की बिजली कट की गई थी, जिसे काम खत्म होने के बाद बहाल कर दिया गया।