फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   क्षत्रिय समाज और राजनीतिक दलों ने मनाई महराणा प्रताप की जयंती

क्षत्रिय समाज और राजनीतिक दलों ने मनाई महराणा प्रताप की जयंती

Thu, 10 May 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय समाज और राजनीतिक दलों ने मनाई महराणा प्रताप की जयंती
आजमगढ़। महराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बुधवार को शहर से लेकर गांव तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर महराणा प्रताप के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। लोगों ने उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षतिय महासभा की ओर से नेहरू हाल सभागार में महाराणा प्रताप के जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरबंश सिंह ने कहा कि राणा प्रताप के जीवन मूल्यों पर चलकर ही समाज को मजबूत किया जा सकता है। क्षत्रिय समाज में शिक्षा और संगठन की काफी कमी है। जिसे समाज में मजबूती प्रदान करने के लिए संगठित होने की जरूरत है। क्षत्रिय समाज हमेशा से सर्व का अग्रणी रहा है और अपने त्याग, तपस्या, उत्साह, बलिदान और उदारता के बल पर अपना इतिहास कायम किया है। इस मौके पर प्रमोद कुमार सिंह, रमाकांत सिंह, दिनेश सिंह, उमाशंकर सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, सुबेदार सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता दिनेश सिंह ने किया। इसी क्रम मेें क्षत्रिय चेतना महासभा द्वारा हरबंशपुर स्थित एक विद्यालय परिसर में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। महासभा के अध्यक्ष रामप्यारे सिंह एडवोकेट ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों को उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर विजय प्रभा सिंह, नीतू सिंह, जगदीश सिंह, कनकलता तिवारी, राजन मौर्या, सुषमा, दुर्गेश पाठक आदि उपस्थित थे। समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के दबे कुचले आदिवासी, भील योद्घाओं के साथ लेकर जिस पराक्रम का युद्घ में उन्होंने परिचय दिया वह इतिहास में सदैव दर्ज रहेगा। इस मौके पर विधायक डा. संग्राम यादव, कल्पनाथ पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, डा. हरिराम सिंह यादव आदि ने उनके चित्र पर श्रद्घासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप सेवा समिति द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती एक बेंक्विट हाल में धूमधाम से मनायी गई। जिसकी अध्यक्षता दयाशंकर सिंह और संचालन प्रभुनारायण प्रेमी ने किया। पूर्व सांसद डा. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मुगलों के खिलाफ जंग छेड़कर आमजनमानस को आंदोलित किया। उन्होंने अपने वीरता के दम पर हिंदू मूल्यों की रक्षा किया और मुगलों को नाकों चने चबवाने का काम किया। समिति के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अधिवक्ता शत्रुध्न सिंह, आद्या प्रसाद सिंह, डा. सुबाष सिंह, पूर्व सभासद हरिवंश सिंह, प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक.दूसरे को मिठाई खिलाया और गोष्ठी का आयोजन किया। विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि महाराण प्रताप मातृभूमि के गौरव को बढ़ाने के लिए जीवन भर संघर्ष किए। विपरित परिस्थितियों में भी मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया। सच्चिदानंद ने कहाकि हमारे महापुरूषों से हमें प्रेरणा मिलती है कि विपरित परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्य जीवन मातृभूमि पर न्यौछावर कर दें। संचालन नगर मंत्री जूही श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर अशोक सोनकर, नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिन्हा, सुनील मिश्रा, नगर उपाध्यक्षए चंडिका नंदन सिंह, गीता देवी, अमित तिवारी, संगीता तिवारी आदि उपस्थित थे। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अऩुसार तहसील सभागार में बुधवार को महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि हमें इस महापुरुष के कृत्य तथा त्याग से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार मनीष कुमार रहे। अध्यक्षता पारस नाथ सिंह एडवोकेट और संचालन उमेश सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर एडीओ कोआपरेटिव प्रमोद सिंह, प्रेम चंद, विजय सिंह, मो. हसनैन, सुजीत मौर्य, रामअजोर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed