फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एक हफ्ते में दूसरी बार टूटी माइनर, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

एक हफ्ते में दूसरी बार टूटी माइनर, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

Mon, 01 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
एक हफ्ते में दूसरी बार टूटी माइनर, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
जब पानी की जरूरत होती है तो सिंचाई विभाग की नहरों में पानी का अभाव होता है लेकिन जब पानी की जरूरत नहीं होती तो नहरें पानी से लबालब होती हैं। ऐसी हालत में यह नहरें किसानों की मुसीबत का कारण बन जाती हैं। सगड़ी तहसील में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है जहां हफ्ते में कोठिया गांव के पास दूसरी बार माइनर टूटी है जिससे किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के शारदा सहायक खंड 32 से निकली अकबरपुर माइनर की सफाई नहीं हुई है। लेकिन माइनर में पानी छोड़ दिया गया। जिसका परिणाम हुआ कि एक सप्ताह में दूसरी बार यह माइनर टूट गई। जिससे किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। किसानों का कहना है कि जब पानी की जरूरत थी तब तो नहर में पानी दिया ही नहीं गया। जिससे हमारी बुआई पिछड़ गई। बिना माइनर की सफाई किए ही पानी छोड़ दिया गया। जिसके कारण नहर एक सप्ताह में दो बार टूट गई। जिससे हमारी फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई। बोझिया गांव निवासी जय प्रकाश मौर्य, श्रीप्रकाश मौर्य सहित कई लोगों के सब्जियों में भी पानी लग गया है। जिससे उन्हें भारी क्षति उठानी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि मेहनत करके फसल की बुआई की गई थी। किसानों ने माइनर में पानी को बंद कर इसकी सफाई कराने की मांग की है। ताकि उनकी बाकी बची फसल बर्बाद होने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed