फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सीनियर बालक और बालिका चैंपियनशिप में आजमगढ़ का जलवा

सीनियर बालक और बालिका चैंपियनशिप में आजमगढ़ का जलवा

Thu, 14 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सीनियर बालक और बालिका चैंपियनशिप में आजमगढ़ का जलवा
आजमगढ़। जिला बैडमिंडन संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रशांत राय शर्मा मेमोरियल इंटर कालेज ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन बुधवार को सुखदेव पहलवान स्टेडियम में हुआ। जूनियर बालक और बालिका में किंग्स इडेन मऊ ने चैंपियनशिप हासिल की। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के जूनियर बालक टीम चैंपियनिशप फाइनल में किंग्स इडेन स्कूल मऊ ने प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल जौनपुर को 2-1 से पराजित किया। जूनियर बालिका टीम चैंपियनशिप के फाइनल में किंग्स इडेन स्कूल मऊ ने सनबीम स्कूल आजमगढ़ को 2-1 से पराजित किया। सीनियर बालक टीम चैंपियनशिप का फाइनल तपस्या क्रियेटिव स्कूल आजमगढ़ के नाम पर रहा। उपविजेता एचके पब्लिक स्कूल आजमगढ़ रही। सीनियर बालिका टीम चैंपियनशिप तपस्या क्रियेटिव स्कूल के नाम रही। जूनियर बालक एकल में भूमंडल मौर्या जौनपुर विजेता रहे। उपविजेता विपुल यादव मऊ रहे। जूनियर बालिका एकल में सुन्दुश सुडैल मऊ विजेता और उपविजेता शिवांगी गौड़ रहीं। सीनियर बालक एकल के विजेता अजीत विश्वकर्मा आजमगढ़ और उपविजेता रोहन मिश्रा रहे। सीनियर बालिका एकल में महिमा विजेता रहीं और उपविजेता निशा भारती मेंजवा रहीं। विजेताओं को प्रमुख चिकित्सिका गायत्री, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डा. डीपी राय, भाजपा नेता धनश्याम सिंह पटेल, डा अमित सिंह ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा और स्वागत लालबहादुर शास्त्री ने किया। अजेन्द्र राय, विजय सिंह, सचिन सिंह, सत्येन्द्र उपाध्याय, पवन पांडेय, प्रभाकर राय, प्रेमशंकर राय, अंजना श्रीवास्तव, अजय मौर्य, देवेश राय, शैलेश राय, ममता राय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed