{"_id":"5a21a3e84f1c1b86698bf08e","slug":"131512154088-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजगंज में लगातार दूसरी बार बजा सपा का डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजगंज में लगातार दूसरी बार बजा सपा का डंका
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिले के की महाराजगंज नगर पंचायत में भी सपा प्रत्याशी ने लगातार दूसरी बार जीत का डंका बजाया। सपा प्रत्याशी रेनू देवी पत्नी सीताराम को 1290 वोट मिले। हालांकि निकटतम प्रत्याशी नूरजहां 1212 मत पाकर लगातार उनका मुकाबला करती रहीं। अंत में उन्हें 78 मतों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं रेनू की जेठानी भाजपा प्रत्याशी गीता देवी 211 मत पाकर चौथे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर निर्दलीय मीना ने 903 मत प्राप्त किए।
महाराजगंज नगर पंचायत में पहले चरण के तहत नवबंर को हुए मतदान में 5293 मतदाताओं में कुल 3725 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया था। सपा प्रत्याशी रेनू पत्नी सीताराम ने शुरू से अन्य प्रत्याशियों पर बढ़त बनानी शुरू दी। हालांकि बसपा प्रत्याशी नूरजहां से उनका हर चरण में कड़ा मुकाबला चलता रहा। इन दोनों प्रत्याशियों के अलावा निर्दल मीना ही थोड़ी लड़ाई में दिखीं। अंत में सपा की रेनू देवी ने बसपा की नूरजहां को 78 मतों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी रेनू देवी पत्नी सीताराम को कुल 1290 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी नूरजहां 1212 मत पाईं। तीसरे स्थान पर निर्दलीय मीना ने 903 मत प्राप्त किए। रेनू की जेठानी भाजपा प्रत्याशी गीता देवी 211 मत पाकर चौथे स्थान पर रहीं। मतगणना के बाद जीते प्रत्याशी को प्रमाण-पत्र दिया गया। रेनू के पति सीताराम पिछली बार सपा के सहयोग से चेयरमैन बने थे। इस बार उन्होंने पत्नी को जिताने में कामयाबी पाईं। वहीं, सीताराम के छोटेभाई पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश की पत्नी भाजपा प्रत्याशी गीता चौेथी नंबर पर रहीं।