{"_id":"5a21a2ec4f1c1b6e468b7c76","slug":"131512153836-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के 6104 मत निरस्त और 4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के 6104 मत निरस्त और 4
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। जनपद में नगरपालिका और नगर पंचायत के चुनाव बैलेट पेपर पर कराए गए जिसकी वजह से मत देने में मतदाताओं द्वारा काफी गलतियां की गई। जिसकी वजह से जिले की दो नगरपालिकाओं और 11 नगरपंचायतों तको मिलाकर कुल 6192 लोगों के मत निरस्त कर दिए गए। पहली बार मतपत्र में भी नोटा का विकल्प दिया गया। जिस पर जिले के 486 मतदाताओं ने ठप्पा लगाया। नगर पंचायतों में सबसे ज्यादा 133 नोटा पर ठप्पा मेंहनगर नगर पंचायत में मतदाताओं ने लगाया।
दोनों नगर पालिकाओं की बात करें तो यहां पर कुल 3565 मतपत्र निरस्त हुए। जो मतगणना के बाद मिले कई प्रत्याशियों के मतों से ज्यादा है। इतना ही नहीं अगर नीचे से कई प्रत्याशियों के मतों को जोड़ भी दिया जाए तो इसके बराबर मत होंगेे। आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में सबसे कम 47.77 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें कुल 41 हजार 649 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। जिसमें से 1453 मत मतदाताओं की गलती के कारण निरस्त कर दिए गए। जबकि 55 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग कर यह दर्शाया कि उन्हें कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है। वहीं मुबारकपुर नगरपालिका परिषद में 64.20 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान में 45443 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शुक्रवार को मतगणना के दौरान जब मतपेटी खोली गई तो गड़बड़ी के कारण 2112 मत निरस्त कर दिए गए। जबकि 107 लोगों ने नोटा के निशान पर ठप्पा लगाकर प्रत्याशियों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।
वहीं अगर नगर पंचायतों की बात करें तो 11 नगर पंचायतों में कुल 2539 मत निरस्त हुए और 324 लोगों ने नोटा पर ठप्पा लगाया। नगर पंचायत बिलरियागंज में 141 मत निरस्त हुए जबकि सात लोगों ने नोटा पर ठप्पा लगाया। नगर पंचायत अजमतगढ़ में 252 मत निरस्त हुए और 23 लोगों ने नोटा को पसंद किया। जीयनपुर में 227 मतनिरस्त हुए और 24 ने नोटा को मत देने के लिए चुना। सरायमीर में 474 मत निरस्त हुए ओर आठ ने नोटा को वोट दिया। अतरौलिया में 190 मत निरस्त हुए और सात ने नोटा पर ठप्पा लगाया। महराजगंज में 79 मत निरस्त और पांच ने नोटा को चुना। फूलपुर में 198 मत निरस्त और 59 ने नोटा को पसंद किया। मेंहनगर में लोगों ने जमकर नोटा का प्रयोग किया। यहां पर 231 मत निरस्त हुए और 133 लोगों ने सभी प्रत्याशियों को नापसंद किया। निजामाबाद में 300 मत निरस्त हुए और 35 ने नोटा पर ठप्पा लगाया। लालगंज में 211 मत निरस्त हुए और नौ ने नोटा को पसंद किया। वहीं माहुल नगर पंचायत में 236 मत निरस्त हुए और 14 लोगों ने नोटा के जरिए प्रत्याशियों के प्रति अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
आजमगढ़ नपा में वार्ड सभासद के भी 1297 मत हुए निरस्त
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की बात छोड़ दें तो आजमगढ़ नगरपालिका के सभासद पद की मतगतणना में भी काफी संख्या में मतपत्र मतदाताओं की गलती के कारण निरस्त कर दिए गए है। सबसे ज्यादा मत बदरका वार्ड नंबर नौ में हुए। जबकि 114 लोगों ने नोटा पर ठप्पा लगाया।
अगर वार्डवार निरस्त मतों और नोटा पर लगे ठप्पे की स्थिति देखें तो वार्ड एक में 94 मत निरस्त हुए और तीन ने नोटा, वार्ड दो में 40 मत निरस्त और दो नोटा, वार्ड तीन में 70 मत निरस्त और पांच नोटा, वार्ड चार में 86 निरस्त और चार नोटा, वार्ड सात में 38 निरस्त और आठ नोटा, वार्ड आठ से 49 निरस्त और छह नोटा, वार्ड नौ से 90 निरस्त और तीन नोटा, वार्ड 10 से 29 निरस्त और चार नोटा, वार्ड 11 में 64 निरस्त और 13 नोटा, वार्ड 12 में 31 निरस्त, वार्ड 13 में 49 निरस्त और 24 नोटा, वार्ड 14 में 46 निरस्त, वार्ड 15 में 65 निरस्त और एक नोटा, वार्ड 16 में 27 निरस्त चार नोटा, वार्ड 17 में 75 निरस्त और दो नोटा, वार्ड 18 में 53 निरस्त और पांच नोटा, वार्ड 19 में 22 निरस्त और पांच नोटा, वार्ड 20 में 67 निरस्त और सात नोटा, वार्ड 21 में 27 निरस्त एक नोटा, वार्ड 22 में 61 निरस्त और पांच नोटा, वार्ड 23 में 49 निरस्त और एक नोटा, वार्ड 24 में 31 निरस्त सात नोटा और वार्ड 25 में गलती के कारण 45 मत निरस्त ह़ुए और दो मतदाताओं ने नोटा पर ठप्पा लगाकर नाराजगी का इजहार किया।