फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दुवार्सा धाम पर आज लगेगा रेला, कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज

दुवार्सा धाम पर आज लगेगा रेला, कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज

Fri, 03 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
दुवार्सा धाम पर आज लगेगा रेला, कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज
मेजवां/अहरौला। फूलपुर तहसील मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम स्थित तमसा-मजुंषा तट पर कार्तिक पूर्णिमा पर मेले में बटोर के दिन शुक्रवार को ही काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। ऋषि दुर्वासा की महिमा की गीत गाती टोली बनाकर महिलाएं दुर्वासा धाम पहुंची। शनिवार को मुख्य स्नान होगा।
विज्ञापन

दुर्वासा धाम में शुक्रवार को सुबह से ही स्नानार्थियों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देर शाम तक वहां काफी संख्या में भीड़ जुट गई थी। मेले में दूकानें सज गई हैं। अधिकतर दुकाने खजला और मिष्ठान की हैं। सड़कों के किनारे लाई, चूरा और गुड़ की जलेबी की दुकानें सजी हैं। मेला केंद्र से तीन किलोमीटर पहले ही बड़े वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। घाटों पर भी पुुलिस लगाई गई है। ग्रामीण इलाकों से आए श्रद्धालु गृहस्थी के सामान खरीद रहे हैं। फूलपुर के खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर शाहगंज-बलिया पैसेंजर और बलिया-शाहगजं ट्रेन से भी श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। शुक्रवार को खुरासन रोड रेलवे स्टेशन से काफी संख्या में लोग दुर्वासा धाम को रवाना हुए।
विज्ञापन

00000
सभी तैयारियां पूरी
आजमगढ़। मेले में सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल आदि की व्यवस्था फूलपुर और निजामाबाद नगरपंचायत की ओर से कराई जा रही है। जेबकतरों, चेन स्नैचर, शोहदों पर सुरक्षा बलों की विशेष नजर होगी। पुलिस और खुफिया विभाग के लोग भी सादे कपड़ों में चक्रमण करते रहेंगे। मेला समिति के अध्यक्ष प्रेम गिरी ने बताया की स्नान घाट पर प्रकाश व्यवस्था की गई है, क्योंकि तड़के से ही स्नान शुरू हो जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से बरहा भी लगाया गया है। चार गोताखोर भी रहेंगे। मंदिर के पुजारी श्रीराम गिरी ने बताया कि लाखों से ऊपर श्रद्धालु यहां डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रही जाम की स्थिति
अहौरला। मेला स्थल पर पहुंचने वाले हर मार्ग पर शुक्रवार को जाम की स्थिति रही। फूलपुर, दुर्वासा, फुरवरिया, गहजी मार्ग पर श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। मेला प्रभारी एसडीएम निजामाफाद बागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि मिलावटखोरों पर विशेष नजर होगी। मेला क्षेत्र में भ्रमण कर दुकानदारों चेतावनी दी जा चुकी है। समान ढक कर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed