{"_id":"59bebb544f1c1b35688b5178","slug":"131505672020-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहरौला में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहरौला में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक में प्रमुख पद की कुर्सी को लेकर मचा घमासान आज शांत हो जाएगा। अविश्वास प्रस्ताव के लिए दोनों पक्षों ने बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए सभी जुगत लगा दी है। साम, दाम, दंड, भेद हर तरह के हथकंड़े अपनाए जा रहे हैं। रात भर बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का क्रम जारी रहा।
सोमवार सुबह 11 बजे से ब्लाक पद पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान होगा। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी। क्षेत्र पंचायत अहरौला के प्रमुख राजेश्वर के खिलाफ अगस्त के अंतिम सप्ताह में फूलपुर से भाजपा विधायक अरुणकांत यादव के नेतृत्व में 64 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को शपथ पत्र सौपा था। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को शपथ पत्र के पुनर्निरीक्षण का काम सौंपा था। बाद में 18 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव के लिए तारीख तय की गई। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग क्षेत्र मे डेरा ड़ाले हुए हैं। सामजवादी पार्टी के नेता पूर्व प्रमुख शकील अहमद के ड्राइवर रहे राजेश्वर मौजूदा प्रमुख हैं। उनके प्रमुख बनने के समय दिखाए गए निवास स्थान का मामला पहले से ही फूलपुर एसडीएम कोर्ट में लंबित है। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जहां एक ओर पूर्व सासंद रमाकांत यादव के पुत्र विधायक अरुणकांत मोर्चे पर हैं, वहीं दूसरी ओर अतरौलिया के कद्दावर सपा नेता एवं पूर्व मंत्री बलराम यादव अपने पुत्र विधायक संग्राम यादव के साथ मोर्चा संभाल रहे हैं। अहरौला में कुल 101 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। बीडीसी सदस्यों को रातभत अपने पक्ष में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का क्रम जारी रहा।