{"_id":"597395a14f1c1b371f8b45df","slug":"131500747169-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन का इतिहास रहा है कांग्रेस का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन का इतिहास रहा है कांग्रेस का
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस जन आंदोलन के नव निर्वाचित प्रदेश सह प्रभारी राम अवध यादव का जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में स्वागत किया गया।
प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास आंदोलन का इतिहास रहा है। जनांदोलन समिति का गठन जनता की समस्याओं की आवाज को केंद्र और प्रदेश सरकार के कानों तक पहुंचाना समिति की पहली प्राथमिकता है। कहा कि क्रांति दिवस नौ अगस्त से जिला मुख्यालय से विभिन्न समस्याओं को लेकर जनांदोलन की शुरुआत होगी। इस दौरान प्रदर्शन के बाद गिरफ्तारी दी जाएगी। 30 अगस्त से 30 सितंबर तक चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत गांव में चौपाल लगाकर जनसमस्याओं को एकत्र किया जाएगा। 15 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन होगा। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस 28 दिसंबर को किसानों की कर्जमाफी, नौजवानों को रोजगार, जीएसटी के विरोध में लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर चंद्रपाल सिंह यादव, प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. सुधाकर राम, संतोष कुमार, प्रदीप यादव, विवेक राय, संत विजय निषाद, बृजेश सिंह सहित कार्यकर्ता रहे।