फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   13 teachers of DAV PG College became professor

डीएवी पीजी कालेज के 13 शिक्षक बने प्रोफेसर

Tue, 12 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
13 teachers of DAV PG College became professor
आजमगढ़। नगर के प्रतिष्ठित कालेज डीएवी पीजी कालेज के 13 शिक्षकों की प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति हुई है। शिक्षकों की इस पदोन्नति से कालेज परिसर में हर्ष व्याप्त है। उच्च शिक्षा निर्देशालय के प्रतिनिधि के रूप में शासन द्वारा नामित ज्ञानपुर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. पीएन डोंगरे की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने अंग्रेजी विभाग की डा. शुचिता श्रीवास्तव, अर्थशास्त्र विभाग के डा. अनिल श्रीवास्तव, सैन्य विभाग के डा. रामसुंदर सिंह व डा. संत कुमार यादव, वनस्पति विभाग के डा. सुभाष श्रीवास्तव, इतिहास विभाग के डा. सौम्य सेनगुप्ता, राजनीति शास्त्र विभाग की डा. शिल्पा त्रिपाठी व डा. सुजीत श्रीवास्तव, हिंदी विभाग की डा. गीता सिंह, डा. जगदंबा प्रसाद दुबे व डा. विजय कुमार, समाजशास्त्र विभाग के डा. राकेश यादव और रसायन शास्त्र विभाग के डा. आरपी सिंह को प्रोफेसर पद और वेतनमान के लिये अर्ह घोषित किया। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा कमेटी में एक्सपर्ट के रूप में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से 39 प्रोफेसर नामित किए गए थे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रोफेसर बने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। प्राचार्य प्रोफेसर पीसी यादव ने कहा कि महाविद्यालय के शिक्षकों की एक लंबी मांग प्रोफेसर पदनाम व वेतनमान की थी जो अब पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed