{"_id":"671aa8f4e1057c970a0de216","slug":"13-officers-received-appointment-letters-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-122399-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 13 अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 13 अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
आजमगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) और समाज कल्याण पर्यवेक्षक प्रतियोगात्मक परीक्षा के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी क्रम में जनपद में आठ ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
प्रदेश स्तर पर 1,526 ग्राम पंचायत अधिकारी, 360 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) और 64 समाज कल्याण पर्यवेक्षकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्त किया गया।
इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में भी किया गया, जहां जनपद के 13 चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों में से 8 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इन अभ्यर्थियों में दीपक मौर्य, प्रशांत भारती, राज कुमार यादव, प्रदीप आदि शामिल थे। इसके अलावा 5 ग्राम विकास अधिकारियों (समाज कल्याण) को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना और अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।