फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   13 corona positive in Azamgarh, now 27 active cases

आजमगढ़ में 13 कोरोना पॉजिटिव हुए स्वस्थ, अब 27 एक्टिव केस

Sun, 14 Jun 2020 05:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
13 corona positive in Azamgarh, now 27 active cases
आजमगढ़। कोविड-19 की रोकथाम में लगे स्वास्थ्य विभाग को पिछले दो दिनों से काफी राहत मिली है। शनिवार के बाद रविवार को भी 13 और संक्रमितों को स्वस्थ घोषित कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि पिछले तीन दिनों में दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। अब तक मिले 166 संक्रमितों में 133 स्वस्थ हो चुके हैं। अब 27 केस एक्टिव हैं। छह लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अप्रैल में जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ था, जो अभी तक लगातार जारी है। अभी तक जनपद में कुल 166 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसमें छह लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 35 और मरीजों को स्वस्थ घोषित करते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि रविवार को कुल 66 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सभी रिपोर्ट निगेटिव है। अब तक कुल 3897 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, इसमें से 3731 जांच रिपोर्ट नेगेटिव और 166 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 14 जून 127 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया है। अब तक कुल 4119 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किए गए है। इसमें 3891 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। अभी 228 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। रविवार को 13 और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। वर्तमान समय में 27 एक्टिव केस हैं, 133 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुल 27 एक्टिव केस में 16 मरीज एल-1 अस्पताल महामृत्युंजय डेंटल कालेज इटौरा, 10 मरीज एल-3 मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। एक कोरोना पॉजिटिव मरीजों को इलाज के लिए बीएचयू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पांच मरीजों की हालत गंभीर
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कालेज में भर्ती और बीएचयू रेफर किए गए कुल पांच मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें बीएचयू रेफर किया गया मरीज अन्य बीमारी से भी पीड़ित है। मेडिकल कालेज में भर्ती चार मरीजों की हालत अभी गंभीर है। इनकी कई रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed