फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   13 absent, including three officers, one day's salary stopped

तीन अधिकारी समेत 13 अनुपस्थित मिले, एक दिन का वेतन रोका

Wed, 02 Sep 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
13 absent, including three officers, one day's salary stopped
आजमगढ़। कमिश्नर के निर्देश पर कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय से सुनिश्चित कराने के लिए अपर आयुक्त (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र ने सुबह 10.15 से 11 बजे तक मंडलीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों में कुल 13 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसमें तीन मंडलीय अधिकारी भी शामिल हैं। सभी का एक दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान डीआईजी स्टाम्प राजेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त औषधि मनुशंकर और सहायक आयुक्त खाद्य वीके पांडेय अनुपस्थित थे। डीआईजी स्टाम्प कार्यालय के कनिष्ठ सहायक एवं परिचारक कुल दो कर्मचारी भी अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त खाद्य एवं रसद कार्यालय में एक वरिष्ठ सहायक, उप निदेशक मत्स्य कार्यालय में उर्दू अनुवादक, वरिष्ठ सहायक एवं वाहन चालक समेत तीन कर्मचारी, संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर, उप निदेशक समाज कल्याण कार्यालय में एक वरिष्ठ सहायक तथा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में वरिष्ठ सहायक एवं कनिष्ठ सहायक कुल दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए सभी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। 2-3 कार्यालयों को छोड़कर सभी कार्यालयों में साफ सफाई, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed