फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12th student dies after being hit by car

कार की चपेट में आकर 12वीं के छात्रा की मौत

Thu, 11 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
12th student dies after being hit by car
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया बाजार में बुधवार की सुबह सड़क पार कर रही 12 वीं के छात्रा को कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में छात्रा गंभीररुप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम जमीन मोहम्मदपुर बिरही थाना गंभीरपुर निवासिनी सलोनी चौहान (17) पुत्र स्व. रविंद्र चौहान बुधवार की सुबह लहबरिया बाजार में सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान जौनपुर की तरफ से आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सलोनी गंभीररुप से घायल हो गई। कार चालक महेंद्र पाल निवासी रामनगर थाना जफराबाद जिला जौनपुर भागने के बजाए रुक गया और घायल सलोनी को इलाज के लिए ले जाने लगा। अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही सलोनी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतका 12वीं की छात्रा और दो भाईयों की इकलौती बहन थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पिता की भी 10 साल पूर्व ट्रेन हादसे में मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed