{"_id":"5eb937498ebc3e907713cd0b","slug":"12718-migrants-arrived-in-azamgarh-since-april-19-azamgarh-news-vns524320319","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 अप्रैल से अब तक आजमगढ़ में आए 12718 प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 अप्रैल से अब तक आजमगढ़ में आए 12718 प्रवासी
विज्ञापन
लुधियाना ट्रेन से आए यात्री मेडिकल जांच के लिए रेलवे स्टेशन पर खड़े।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद में 19 अप्रैल से 10 मई तक कुल 12718 लोग बाहर से आए हैं। इसमें रोडवेज बसों से 5032 लोग बाहरी प्रदेशों, 2598 प्रदेश के विभिन्न जनपदों और 5128 लोग विभिन्न प्रदेशों से रेलवे के माध्यम से आए हैं। इसके अलावा काफी संख्या में लोग निजी साधनों या फिर पैदल आए हैं। इसका आंकड़ा अभी तैयार किया जा रहा है। 19 अप्रैल से पहले भी लगभग 20 हजार लोग बाहर से आए थे।
केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार जनपद में विभिन्न प्रदेशों और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्रवासियों को पहुंचना जारी है। इसमें राजस्थान के कोटा और पंजाब में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के साथ विभिन्न प्रदेशों में आजीविका की तलाश में गए प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। अभी तक जनपद में पंजाब और गुजरात से पांच ट्रेनें भी आ चुकी है। इसके अलावा पड़ोसी जनपदों में ट्रेनों के माध्यम से आ रहे अपने जनपद के श्रमिकों को भी रोजवेज बसों के माध्यम से जनपद में लाया जा रहा है। 19 अप्रैल से पहले मार्च में भी जनपद में लगभग 20 हजार लोग बाहर से आ चुके हैं।
कई स्तर पर कराई जा रही निगरानी
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाले जिन लोगों को होम क्वारंटीन किया जा चुका है। उनकी कई स्थानों पर निगरानी कराई जा रही है। इसके साथ ही अपने साधनों, पैदल और साइकिल आदि से घर लौटने वाले की भी पहचान कराई जा रही है। इसका भी डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। गांवों और मोहल्लों में 11 सदस्यीय निगरानी स मिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी और गोरखपुर के आरएम को लिखा पत्र
डीएम एनपी सिंह ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि गोरखपुर और काशी डिपो की बसें कुछ यात्रियों को रोजवेज के बाहर ही उतार कर चली जा रही थीं। इससे ये लोग वहीं से घर चले जा रह थे और इनका डाटा तैयार करने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे स्थिति में दोनों जनपदों के आरएम को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की गई है। साथ ही कहा गया है कि यात्रियों को सीधे रोजवेज के अंदर ही उतारें।

लुधियाना ट्रेन से आए यात्री मेडिकल जांच के लिए रेलवे स्टेशन पर खड़े।- फोटो : AZAMGARH

मुबारकपुर में ट्रकों से जा रहे मजदूरों को खाने-पीने का सामान देते स्थानीय लोग।- फोटो : AZAMGARH