फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सप्ताह में दो घंटे करें श्रमदान, दें स्वच्छता में योगदान

सप्ताह में दो घंटे करें श्रमदान, दें स्वच्छता में योगदान

Thu, 07 Feb 2019 06:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
सप्ताह में दो घंटे करें श्रमदान, दें स्वच्छता में योगदान
आजमगढ़। फील्ड आउटरीच ब्यूरो की ओर से पल्हनी ब्लाक के जयरामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को स्वच्छता एक्शन प्लान पर विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बच्चों को तारिक अजीज ने स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 2019 तक देश को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए संकल्प लिया है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए साल में 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर इस संकल्प को पूरा करने में योगदान दे सकते हैं। प्रधानाध्यापिका पुष्पा सिंह ने कहा कि अपने शहर, अपने नगर को स्वच्छ रखना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कृष्णा देवी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को स्वच्छ करने का सपना देखा था। रामखेलावन ने कहा कि भारत सरकार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में कार्य कर रही है। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें 20 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कृत प्रतिभागियों में अंश, भीम, मनीष, सागर, शिवा, उजाला, हर्ष, गौरव, करिश्मा, विशाल, अंजली, गौतम, अनुराग, संध्या, निखिल, प्रीति, अंशिका, आशीष, उमेश, शिवराज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed