फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   17वें रंग महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज

17वें रंग महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज

Wed, 26 Dec 2018 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
17वें रंग महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज
आजमगढ़। अखिल भारतीय बहुभाषिक नाट्य एवं लोक नृत्य समारोह का आगाज मंगलवार की देर शाम नगर के हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। महोत्सव की पहली शाम स्व. दीपचंद रूंगटा को समर्पित रहा। कार्यक्रम की शुरूआत शारदा नाट्य मंच की पायल कुमारी द्वारा गणेश वंदना से की गई और डीएसडी डांस ग्रुप अंबेडकर नगर के कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा नृत्य प्रस्तुत किया गया। धनबाद झारखंड के शारदा नाट्य मंच के लोक नृत्य का मंचन लोगों को आनंदित व उत्साहित कर गया। क्रिएटिव ड्रामेटिक आर्टस सोसाइटी सराय केला झारखंड द्वारा नाटक ‘कसक’ का मंचन किया गया। जिसके लेखक श्री शैलेंद्र कुमार, निर्देशक गीता कुमारी हैं। बाहरी कलाकारों के साथ साथ आजमगढ़ के कलाकर कोरियोग्राफर रौबि सोनकर द्वारा देशभक्ति डांस की प्रस्तुति की। कोरियोग्राफर सौरभ यादव द्वारा थीम’बेटी बचाओ’ पर डांस प्रस्तुति ने लोगों की आंखों को नम कर दिया। रिद्म डांस एकेडमी द्वारा ग्रुप डांस प्रस्तुति और नटराज डांस कोरियोग्राफर सोनू के एकल प्रस्तुति सराहनीय रही। इस अवसर पर आए कलाकारों, संस्थान, सर्वोदय पब्लिक स्कूल द्वारा जिलाधिकारी का सम्मान किया गया। संस्था सचिव संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन हमारे पास चार टीमें आ चुकीं हैं और दो टीमें देर रात्रि तक पहुंच जाएंगी। कुल 32 टीमें इस रंग महोत्सव में हिस्सा लेने वाली हैं जो अपनी अपनी कला संस्कृति व नाटकों का मंचन इस महोत्सव में करेंगी। इस मौके पर संरक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रवीन सिंह, समाजसेवी अभिषेक जायसवाल, अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, राजीव कुमार, कमल रूंगटा, नीलिमा श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी मिश्रा, अनीता साइलेस आदि उपस्थित रहे। संचालन राघवेन्द्र मिश्रा ’लड्डू’ और शरद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed